कश्मीर में जिहाद तो हो, लेकिन हिन्दुओं का खून ना बहे: अलकायदा
लंदन। आंतक का पर्याय बन चुके आंतकी संगठन अलकायदा के सुर बदले-बदले से लग रहे है। लोगों की खून की होलियां खेलने वाला आंतकी संगठन अब दिशानिर्देश जारी कर रहा है। जिहाद के नाम पर लोगों का कत्लेआम करनेवाले ये आंतकी अब हिन्दुओं के लिए रिहायत देने की बात कर रहे है। अलकायदा के प्रमुख नेता अयमान अल जवहिरी ने जिहाद के लिए खास दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसमें गैर मुस्लिमों और अन्य मुस्लिम सम्प्रदायों पर हमले नहीं करने का अनुरोध किया गया है।
अलकायदा के जलाहिरी ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि कश्मीर के लिए जिहाद करो, लेकिन इस बात का खास ख्याल रखा जाए कि मुस्लिम जमीन पर गैर-मुसलमानों का खून ना बहे। जवाहिरी ने उन देशों में संघर्ष करने के लिए कहा गया है जहां जिहादियों को अपने विचारों का प्रचार करने के लिए सेफ बेस मिल सके। एसआईटीई मॉनिटरिंग सर्विस की ओर से प्रकाशित दस्तावेजों में 9/11 हमले के 12 साल बाद अल कायदा की रणनीति के बारे में जानकारी मिलती है।

लादेन के बाद अलकायदा प्रमुख जवाहिरी ने कहा है कि जेहादी ऐसे देशों में हिंदुओं समेत गैर मुस्लिमों पर हमले न करें, जहां जेहाद के वैचारिक प्रचार के लिए सुरक्षित जगह मिल सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जवाहिरी अभी पाकिस्तान में मौजूद है। उसके इस बयान से पाकिस्तान और अफगानिस्तान में रह रहे हजारों हिंदुओं और सिखों को आतंकी हमलों से राहत मिल सकती है।
जवाहिरी ने अपने सहयोगियों से कहा है कि वे गैर मुस्लिम समुदायों पर हमले करने से बचें। उसने कहा कि अगर उन पर हमला होता है तो भी वो केवल उन लोगों पर ही हमले करें जो इस्लाम के खिलाफ लड़ाई में शामिल हैं। वे इस्लामी देशों में रह रहे ईसाइयों, हिंदुओं और सिखों पर हमले न करें। जवाहिरी ने कश्मीर में जिहाद की बात कही तो वहीं पाकिस्तान के बारे में जवाहिरी ने कहा कि यहां लड़ाई का मकसद है सेफ हेवन बनाना ताकि इस्लामिक सिस्टम स्थापित करने के लिए इसको लॉन्चिंग पैड के रूप में इस्तेमाल किया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications