मेगन की वजह से प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी में तनाव, अब अलग-अलग घर में रहेंगे दोनों भाई
लंदन। प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी, ब्रिटेन के शाही परिवार के दो ऐसे हिस्से हैं जो अपनी मां लेडी डायना की मृत्यु के बाद से हमेशा साथ रहे। दोनों भाई एक-दूसरे की सबसे सामने दिल खोलकर तारीफ करते थे लेकिन अब यही दोनों भाई अलग-अलग घर में रहेंगे। जी हां, ब्रिटेन रॉयल फैब फोर अब टूट चुका है और खबरें हैं कि प्रिंस विलियम और केट मिडिलटन की प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल से खटपट चल रही है। इस मामले में ताजा घटनाक्रम के बाद से खबरें सच लगने लगी हैं। डेली मेल की खबर के मुताबिक प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडिलटन जिन्हें ड्यूक एंड डचेज ऑफ कैम्ब्रिज के तौर पर जानते हैं, उन्होंने इस हफ्ते हुई रॉयल फाउंडेशन की एक मीटिंग में शिरकत नहीं की। इस मीटिंग में, प्रिंस हैरी और मेगन जिन्हें ड्यूक एंड डचेज ऑफ ससेक्स के तौर पर जानते हैं, वे शामिल हुए थे। दिलचस्प बात है कि इस फाउंडेशन को विलियम और केट लीड करते हैं और दोनों ही इसकी मीटिंग से गायब थे।

हैरी ने लगाया भाई पर आरोप
शाही परिवार से जुड़े सूत्र की मानें तो हैरी और मेगन ने न सिर्फ फाउंडेशन की मीटिंग अटेंड की बल्कि दोनों स्टाफ की ओर से दी गई क्रिसमस पार्टी में भी शामिल हुए। हालांकि केनसिंग्टन पैलेस की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि विलियम और केट यहां पर नहीं जाने वाले थे और रॉयल कपल्स अपने टर्न के मुताबिक ही मीटिंग में शामिल होते हैं। लेकिन सूत्रों की मानें तो यह काफी शर्म की बात है कि विलियम और केट मीटिंग में नहीं आए। कहा जा रहा है कि केट और मेगन के बीच किसी तरह का तनाव नहीं है बल्कि विलियम और हैरी के रिश्तों में खटास आ गई है। ब्रिटिश टेबलॉयड द सन ने एक सूत्र के हवाले से दावा किया है कि हैरी ने प्रिंस विलियम को दोष दिया है कि उनका बड़ा भाई पत्नी मेगन के साथ उनके रिश्तों में दरार डालना चाहते हैं।

पत्नी मेगन की आलोचना से नाराज हैरी
कहा जा रहा है कि विलियम ने मेगन और उनके भाई को लेकर चिंताएं जाहिर की हैं। हैरी जो अपनी पत्नी के लिए काफी पोजेसिव हैं उन्हें ये बातें पसंद नहीं आ रही हैं। द सन का कहना है कि हैरी को इस बात का अहसास होता है कि वह अपनी मां की सुरक्षा नहीं कर पाए थे और अब उन्हें अपनी पत्नी की रक्षा करनी है। हैरी, मेगन की जरा सी भी आलोचना बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि विलियम ने हैरी और मेगन की रिलेशनशिप के शुरू होने से पहले ही अपने भाई को कुछ सलाह दी थी। लेकिन हैरी ने उस समय विलियम को सुनने से ही इनकार कर दिया था और तब से ही दोनों भाईयों के बीच तनाव जारी है। उस समय से ही दोनों भाईयों के रिश्ते ठीक नहीं हो पाए।

विलियम के महल के ठीक सामने हैरी और मेगन का आशियाना
प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी के बीच तनाव की खबरें उस समय आनी शुरू हुईं, जब इस बात की आधिकारिक पुष्टि केनसिंग्टन पैलेस की ओर से की गई कि हैरी और मेगन अब यहां पर नहीं रहेंगे। इसके बाद तो दोनों परिवारों के बीच तनातनी की खबरें जंगल की आग की तरह फैलने लगीं। 34 वर्षीय हैरी अपनी पत्नी 37 वर्षीय मेगन के साथ जनवरी 2019 से विंडसर के फ्रोगमोर कॉटेज में रहेंगे। 21 बेडरूम वाला यह महल, विलियम और केट के घर के सामने ही है। मेगन और हैरी अप्रैल 2019 में अपने पहले बच्चे के स्वागत की तैयारियां कर रहे हैं। उनके केनसिंग्टन पैलेस से निकलने की आधिकारिक पुष्टि तो की गई लेकिन यह वजह नहीं बताई गई कि आखिर क्यों हैरी यह घर छोड़कर जा रहे हैं।हैरी और मेगन का ऑफिस केनसिंग्टन पैलेस में ही रहेगा।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications