एक हफ्ते में अलकायदा ने जारी किया दूसरा वीडियो, कहा- 'कश्मीर हमारा है', बाबरी का भी किया जिक्र
अलकायदा ने एक हफ्ते में दूसरी बार कश्मीर पर प्रोपेगेंडा वीडियो जारी किया है, जिसका है टाइटल 'कश्मीर हमारा है', जिसमें बाबरी मस्जिद का भी जिक्र है।
नई दिल्ली, अक्टूबर 12: विश्व के सबसे खतरनाक आतंकवादी संगठनों में से एक अलकायदा ने एक हफ्ते में दूसरी बार कश्मीर को लेकर वीडियो जारी किया है। अफगानिस्तान में तालिबान राज स्थापित होने के बाद कश्मीर में आतंकी गतिविधियों के फिर से तेजी के साथ शुरू होने की आशंका जताई जा रही थी और अब अलकायदा जैसे आतंकी संगठनों ने कश्मीर को लेकर वीडियो जारी करना और प्रोपेगेंडा फैलाने का खेल शुरू कर दिया है।

अलकायदा ने जारी किया वीडियो
भारतीय उपमहाद्वीप में स्थित आतंकवादी संगठन अलकायदा के आतंकवादियों ने 'कश्मीर हमारा है' नाम के साथ एक वीडियो जारी किया है। 18 मिनट के इस वीडियो में बाबरी मस्जिद विध्वंस, बच्चों और महिलाओं पर अत्याचार के बारे में बात की गई है। इसमें "भारतीय सेना द्वारा की गई यातना" का भी उल्लेख है। अल-कायदा ने अपने वीडियो में कहा है कि उन्होंने 'ऊपर बताए गए कारणों' से बंदूकें उठाई हैं। आपको बता दें कि, पिछले हफ्ते वीडियो में असम में बदला लेने की बात कही गई थी। शीर्ष खुफिया सूत्रों ने सीएनएन-न्यूज18 को बताया कि अल-कायदा, टीआरएफ और दूसरे आतंकवादी संगठन पाकिस्तान द्वारा बनाए गए हैं और इस वीडियो की स्क्रिप्ट पाकिस्तान में लिखी गई है। (फाइल तस्वीर अलजाहिरी)

पाकिस्तान में लिखी गई 'स्क्रिप्ट'
भारत के शीर्ष खुफिया सूत्रों ने कहा कि, "एफएटीएफ और बाकी अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में ग्रे-लिस्ट में डाले जाने के बाद अब पाकिस्तान ने ऐसे ही फर्जी संगठनों का इस्तेमाल प्रोपेगेंडा फैलाने के लिए करना शुरू कर दिया है''। पिछले महीने पाकिस्तानी मीडिया की एक रिपोर्ट में तालिबान के हवाले से कहा गया था कि, उसे कश्मीर सहित कहीं भी मुसलमानों के पक्ष में बोलने का अधिकार है। हालांकि, जब न्यूज-8 ने तालिबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन से संपर्क किया, तो उन्होंने कहा कि उनके शब्दों को "तोड़-मरोड़" कर पेश किया गया है और कश्मीर मुद्दे पर तालिबान की वही सोच है, जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर है। तालिबान ने कहा था कि, कश्मीर का मुद्दा भारत और पाकिस्तान के बीच का है और भारत और पाकिस्तान को ही इस समस्या को सुलझाना है, तालिबान का इससे कोई लेना-देना नहीं है।
Recommended Video

भारतीय मुसलमानों पर बोला तालिबान
तालिबान के प्रवक्ता सुलैह शाहीन ने न्यूज18 से कहा कि, "जिस तरह भारत, अफगान हिंदुओं और सिखों के बारे में चिंतित है, यह सोचकर कि कोई समस्या है, मुस्लिम दुनिया भी उसी संदर्भ में कश्मीर के बारे में चिंतित है," उन्होंने दोहराया कि, अफगानिस्तान कश्मीर में हस्तक्षेप नहीं करेगा। प्रवक्ता ने कहा कि तालिबान की नीति किसी भी देश के खिलाफ "सशस्त्र अभियान" चलाने की नहीं है और ना ही तालिबान इसके लिए अपनी जमीन का इस्तेमाल होने देगा। वहीं, दोहा में अपने राजनीतिक कार्यालय से तालिबान के प्रवक्ता शाहीन ने गुरुवार को वीडियो लिंक के माध्यम से बीबीसी को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें तालिबान के प्रवक्ता ने कहा है कि, ''हम अपनी आवाज उठाएंगे और कहेंगे कि आपके कानून के तहत मुसलमान आपके अपने लोग हैं, आपके अपने नागरिक हैं और वे समान अधिकारों के हकदार हैं।"

कश्मीर पर बोला तालिबान
दोहा से बोलते हुए तालिबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने कहा कि, "मुसलमानों के रूप में कश्मीर और किसी अन्य देश में रहने वाले मुसलमानों के लिए बोलने का समूह का अधिकार था, क्योंकि अफगानिस्तान एक इस्लामिक अमीरात देश है''। हालांकि, जब एक बार सुहैल शाहीन से चीन में शिनजियांग में उइगर मुस्लिमों पर होने वाले अत्याचार को लेकर पूछा था, तो उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया था। विशेषज्ञों का कहना है कि, तालिबान चीन से आर्थिक मदद चाहता है, लिहाजा वो उइगर मुस्लिमों को लेकर कोई आवाज नहीं उठाएगा।

अलकायदा की धमकी
तालिबान के प्रवक्ता की टिप्पणी उस वक्त आई है, जब अलकायदा ने अपने टीवी चैनल अल साहब मीडिया पर एक बयान जारी करते हुए कहा है कि मुस्लिम समुदाय को अफगानिस्तान में आजादी मिलने के बाद दूसरे जगहों पर मुस्लिम जमीनों को मुक्त करने के लिए जिहाद की शुरूआत करनी चाहिए। इसके साथ ही अलकायदा ने कश्मीर की जमीन को भी जिहाद के लिस्ट में डाल दिया है।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका












Click it and Unblock the Notifications