अब आईएसआईएस के साथ मिलकर लड़ेगा अल कायदा

काबुल। अभी तक आईएसआईएस और अल कायदा को एक दूसरे का विरोधी समझा जाता था लेकिन अब शायद यह दोनों ही संगठन एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं। इसका सुबूत है अल कायदा लीडर अल जवाहिरी की वह अपील जिसमें उसने जेहादियों से साथ आने की बात कही है।

ayman-al-zawahri-head-of-al-qaida

अयमान अल जवाहिरी ने अपनी अपील में जेहादियों से कहा है कि वह इराक और सीरिया को अपने कब्‍जे में ले चुके आईएसआईएस की मदद करने के लिए आगे आने को कहा। जवाहिरी ने अपना एक ऑडियो रिलीज किया है।

इस ऑडियो में जवाहिरी ने कहा है कि अल कायदा और आईएसआईएस में काफी मतभेद हैं। लेकिन इसके बावजूद दानों संगठन साथ मिलकर दुश्‍मनों से लड़ेंगे।

जवाहिरी ने यह भी कहा है कि आतंकी संगठन आपस में लड़ना बंद करें और एक दूसरे के साथ आएं। जवाहिरी ने अपने इस वीडियो में अमेरिका की ओर से हो रहे हवाई हमलों का भी जिक्र किया है।

जवाहिरी ने पश्चिमी देशों में मुसलमानों से इराक और सीरिया में आईएसआईएस पर अमेरिका की ओर से हवाई हमलों के विरोध में उन देशों पर हमले करने को कहा है जहां वो रहते हैं। जवाहिरी का यह ऑडियो पिछले हफ्ते 'इस्‍लामिक स्प्रिंग' सीरिज की दूसरी कड़ी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+