भारत से 12 यात्रियों को लेकर जा रहा चार्टर विमान कराची हवाई अड्डे पर उतरा, कारण नहीं आया सामने

इस्लामाबाद, 16 अगस्तः भारत से 12 यात्रियों को लेकर जा रहा चार्टर विमान सोमवार को पाकिस्तान के कराची शहर स्थित जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। जिओ न्यूज के मुताबिक यह विमान हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद दोपहर स्थानीय समयानुसार 12:10 बजे कराची हवाई अड्डे पर उतरा।

karachi

अब तक वजह स्पष्ट नहीं

पाकिस्तान के नागर विमानन प्राधिकरण (सीएए) के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि उक्त अंतरराष्ट्रीय चार्टर विमान ने भारत से उड़ान भरी थी और इसके अलावा अन्य किसी देश से उसका कोई संबंध नहीं है। कराची में उतरने के कुछ ही समय बाद विशेष विमान सभी 12 यात्रियों को लेकर फिर से रवाना हो गया। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर विमान किन वजहों से कराची हवाई अड्डे पर उतरा था।

बीते महीने भी आई समस्या

बताते चलें कि इससे पहले भी भारत से उड़ान भरने वाले दो विमानों को तकनीकी कारणों से पिछले महीने कराची हवाई अड्डे पर उतरना पड़ा था। 5 जुलाई को स्पाइसजेट की दिल्ली से दुबई उड़ान के फ्यूल इंडिकेटर में खराबी आ गई थी, इसके बाद इसे कराची के लिए डायवर्ट कर दिया गया था। वहीं, 17 जुलाई को इंडिगो की शारजाह-हैदराबाद विमान में पायलटों द्वारा एक इंजन में खराबी देखे जाने के बाद एहतियात के तौर पर इसे भी कराची एयरपोर्ट पर उतारा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+