Darbhanga Controversy: मोदी के समर्थन में आए ओवैसी, दरंभगा गालीकांड को लेकर कांग्रेस की उधेड़ी बखिया
Darbhanga Controversy: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अपशब्दों के इस्तेमाल को लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच विवाद छिड़ गया है। बिहार में राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान यह घटना हुई। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने टिप्पणी की कि भाषा की मर्यादा लांघना ठीक नहीं है।
किसी को नहीं दे सकती गालियां- ओवैसी
ओवैसी ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, "अच्छे शब्दों का प्रयोग करना चाहिए। आप बोलें, विरोध करें और जितनी चाहें उतनी आलोचना करें, निंदा करें, लेकिन यदि आप मर्यादा लांघते हैं, तो यह गलत है और ऐसा नहीं किया जाना चाहिए। चाहे यह किसी के भी बारे में हो।"

दायरा नहीं लांघें- ओवैसी
उन्होंने अपनी बात दोहराते हुए कहा, "प्रधानमंत्री की आलोचना करें, लेकिन एक बात याद रखें कि यदि आप सीमा पार कर रहे हैं, तो यह सही नहीं है। तब हमारी बहस का विषय गलत और अश्लील हो जाएगा।" हैदराबाद से AIMIM नेता ने यह भी कहा कि यदि कोई और ऐसा कर रहा है, तो हमें उनकी नकल नहीं करनी चाहिए।
दरभंगा कांड के बाद आया बयान
ओवैसी की यह टिप्पणी दरभंगा में एक इंडिया गठबंधन के कार्यक्रम के वायरल वीडियो के संदर्भ में आई है। इस वीडियो में कथित तौर पर प्रधानमंत्री मोदी और उनकी मां के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां की गई थीं।
क्या हुआ था दरभंगा में?
दरभंगा में वोटर अधिकारी यात्रा का कार्यक्रम रखा गया था। जिसे स्थानीय कांग्रेस नेता नौशाद ने रखवाया था। इसी दौरान एक रिजवी नाम का दूसरा कांग्रेसी नेता मंच पर आया और प्रधानमंत्री मोदी के लिए भद्दे शब्दों का इस्तेमाल किया। इस शख्स ने पीएम मोदी की मां को गाली दी। हालांकि इस मामले ने जैसे ही तूल पकड़ा नौशाद ने वीडियो जारी कर माफी मांगी है।
पुलिस ने क्या किया?
बीजेपी के विरोध के बाद बिहार पुलिस ने रिजवी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। अब उस पर उचित धाराओं में मुकदमा लिखा जा चुका है। इस मामले रिजवी के साथ क्या होगा, कोर्ट तय करेगा।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications