रिहाना और ग्रेटा थनबर्ग के बाद हॉलीवुड की एक और अभिनेत्री Susan Sarandon किसानों के समर्थन में उतरीं
रिहाना, ग्रेटा थनबर्ग और मिया खलीफा के बाद हॉलीवुड स्टार सुजैन सरंडन ने भी किया किसान आंदोलन को समर्थन करने का ऐलान।
नई दिल्ली: हिंदुस्तान में किसानों का आंदोलन चरम पर है। भारत सरकार और किसानों के बीच कृषि कानून पर 11 दौर की बातचीत खत्म होने के बाद भी अभी तक सहमति नहीं बनी है, दूसरी तरफ किसानों के आंदोलन को इंटरनेशनल समर्थन भी लगातार मिलता जा रहा है। पहले हॉलीवुड की रिहाना ने किसानों को समर्थन करने का ऐलान किया तो उनके बाद क्लाइमेट चेंज एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने भी किसानों के पक्ष में ट्वीट कर उनका साथ देने का ऐलान कर दिया। और अब हॉलीवुड अभिनेत्री सुजैन सरंडन भी किसानों के समर्थन के समर्थन में उतर आई हैं।
Recommended Video

किसानों को इंटरनेशनल समर्थन
हॉलीवुड अभिनेत्री सुजैन सरंडन ने CNN की रिपोर्ट को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा है कि 'मैं भारत के किसानों के द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन का समर्थन करती हूं और मैं भारतीय किसानों के साथ खड़ी हूं। #FarmersProtest in India' । 74 साल की हॉलीवुड अभिनेत्री सुजैन सरंडन कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
हॉलीवुड रॉकस्टार रिहाना और क्लाइमेंट चेंज एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग के किसानों के समर्थन में उतरने के बाद पूरे देश में राजनीति हो रही है। भारत सरकार ने हॉलीवुड सेलिब्रिटिज का नाम लिए बगैर कहा कि भारत सरकार किसानों के आंदोलन को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है। इसके साथ ही भारत सरकार ने इसे देश का आंतरिक मामला बताया है। ग्रेटा थनबर्ग, रिहाना और पूर्व पॉर्न स्टार मिया खलीफा के खिलाफ कई हिन्दी फिल्म स्टार और क्रिकेटर्स ने ट्वीट किए और किसानों के प्रदर्शन को भारत का अंदरूनी मामला बताया। लेकिन, कई इंटरनेशनल सेलिब्रेटी अभी भी किसानों के समर्थन में उतर रही हैं।
भारत में जारी है किसान आंदोलन
एक तरफ किसानों को कई वैश्विक नेताओं के अलावा हॉलीवुड सेलिब्रिटिज और एक्टिविस्ट का समर्थन मिल रहा है तो दूसरी तरफ भारत में किसानों का आंदोलन अभी भी जारी है। किसान संगठनों ने पूरे देश में चक्का जाम करने के बाद आज (रविवार 7 फरवरी) हरियाणा में महापंचायत करने की बात कही है। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत भी इसमें शामिल होने वाले हैं। हरियाणा में आज दो महापंचायत होने वाली है। पहली महापंचायत हरियाणा के चरखी दादरी में सुबह 11 बजे होगी। दूसरी किसान महापंचायत भी चरखी दादरी में दोपहर 2 बजे होगी। इस दोनों महापंचायत को राकेश टिकैत संबोधित करेंगे। महापंचायत से पहले राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है दो अक्टूबर तक आंदोलन जारी रहेगा।
-
Iran Vs America: विदेश मंत्री जयशंकर पर क्यों भड़कीं पाकिस्तानी नेता हिना रब्बानी, ईरान युद्ध के बीच बवाल -
बांग्लादेश के राजदूत रियाज़ हामिदुल्लाह ने भारत के साथ संवेदनशील मुद्दों के सौहार्दपूर्ण समाधान का आह्वान किया। -
Lucknow Petrol Crisis: पेट्रोल की किल्लत? बाइक में सिर्फ ₹200-कार में ₹1000 का तेल! DM बोले- मांग 35% बढ़ी -
Uttar Pradesh LPG Cylinder Price Today List: गैस सिलेंडर Lucknow में कितना महंगा? 39 जिलों में कितना है रेट? -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check












Click it and Unblock the Notifications