Farmers Protest : पूर्व एडल्ट स्टार मिया खलीफा ने भी किया 'किसान आंदोलन' को सपोर्ट, सरकार से पूछे तीखे सवाल

After Pop Star Rihanna, Mia Khalifa tweets on Indian Farmers Protest, See her Post: नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन पर जहां एक ओर सियासत गर्मायी हुई है, वहीं दूसरी ओर किसानों के प्रदर्शन को अंतर्राष्टीय स्तर पर भी समर्थन मिला है। पहले मशहूर इंटरनेशनल पॉपस्टार रिहाना ने किसानों के आंदोलन को समर्थन करते हुए ट्वीट किया था। तो वहीं अब मशहूर पूर्व एडल्ट स्टार मिया खलीफा ने भी किसानों के आंदोलन को सपोर्ट करते हुए ट्विटर पर कुछ सवाल खड़े किए हैं।

'सरकार ने दिल्ली में इंटरनेट भी बंद कर दिया'

'सरकार ने दिल्ली में इंटरनेट भी बंद कर दिया'

मिया खलीफा ने दो Tweet किए हैं, पहले ट्वीट में उन्होंने आंदोलन में शामिल बुजुर्ग महिलाओं की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें लहराए जा रहे पोस्टर पर लिखा है - 'किसानों की हत्या करना बंद करो'। साथ ही उन्होंने लिखा है कि 'मानवाधिकार उल्लंघनों पर ये चल क्या रहा है?, नई दिल्ली के आसपास के इलाकों में इंटरनेट काट दिया है?! इसके बाद उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा है कि 'पेड एक्टर्स...मुझे उम्मीद है कि पुरस्कारों के मौसम में उनकी अनदेखी कतई नहीं की जाएगी, मैं किसानों के साथ हूं...#FarmersProtest'

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Tweet

मालूम हो कि मिर्जा खलीफा का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लोगों ने उनके ट्वीट पर मजे भी लिए हैं। कुछ लोगों ने लिखा है कि आप किसानों की चिंता कर रही है या इंटरनेट की, क्योंकि नेट बंद होने की आपके हॉट वीडियो को अब लोग देख नहीं पा रहे हैं ना।

Recommended Video

    Farmer Protest के समर्थन में आईं Mia Khalifa, कहा- मैं किसानों के साथ | वनइंडिया हिंदी
    कौन हैं मिया खलीफा?

    कौन हैं मिया खलीफा?

    मिया खलीफा का जन्म लेबनान में हुआ था, बाद में वो अपनी फैमिली के साथ US बस गईं। मिया हिस्ट्री में ग्रेजुएट है। वे एक लोकल फास्ट फूड रेस्टॉरेंट में काम करती थी, तभी वहां के एक कस्टमर ने उन्हें Adult इंडस्ट्री में काम करने के लिए संपर्क किया था। मियां ने अक्टूबर, 2014 में ही एडल्ट इंडस्ट्री में कदम रखा था लेकिन उन्होंने यहां ज्यादा काम नहीं किया और साल 2015 में ही एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था लेकिन इतने कम वक्त में भी उन्होंने भरपूर नाम और पैसा यहां कमाया था। 28 दिसंबर 2014 को एडल्टहब ने मिया को नंबर वन एडल्ट एक्ट्रेस बताया था। इससे पहले लिसा एन के नाम ये खिताब था।

    18 साल में हो गई थी शादी

    18 साल में हो गई थी शादी

    मिया ने फरवरी, 2011 में 18 साल की छोटी उम्र में अमेरिका के शख्स से शादी की थी। अभी वे मियामी में रहती हैं। मिया का कहना है कि उनके एडल्ट इंडस्ट्री में आने के बाद उनके पैरेंट्स ने बात करना बंद कर दिया था। मिया के पैरेंट्स उनकी करियर से नाराज थे। हालांकि बाद में जब उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कहा तो उनके मम्मी-पापा ने उन्हें माफ कर दिया।

    'मिया देश का नाम खराब कर रही है'

    'मिया देश का नाम खराब कर रही है'

    लैबनीज होने के चलते मिया को कई विवादों का सामना करना पड़ा था, दरअसल मिया अपने कुछ एडल्ट वीडियोज में हिजाब पहने नजर आईं थीं जिस पर काफी बवाल मचा था। मालूम हो कि इस्लामिक मूल्यों के मुताबिक हिजाब पवित्र होता है और उनका मानना है कि एडल्ट फिल्म में मिया ने हिजाब पहनकर उनके धर्म का अपमान किया इसलिए मिया को लेकर काफी निगेटिव बातें भी सोशल मीडिया पर फैलाई गई थीं।

    मिया के हाथ पर दो टैटूज हैं

    मिया के हाथ पर दो टैटूज हैं। उनके एक टैटू में लैबनान के राष्ट्रीय गान की ओपनिंग लाइन लिखी है, वहीं दूसरे टैटू में लैबनीज फोर्स क्रॉस बना है। इन दोनों टैटूज के चलते भी उन्हें जबरदस्त विवादों का सामना करना पड़ा था, फिलहाल अब मिया एडल्ट इंडस्ट्री से काफी दूर सोशल इवेंट में बिजी हैं, वो ट्विवटर की काफी एक्टिव सदस्य हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+