नेपाल के बाद श्रीलंका की चीन से नजदीकियां, 6 दिवसीय यात्रा पर China पहुंचे पीएम दिनेश गुणवर्धने
नेपाल के बाद अब श्रीलंका के प्रधान मंत्री दिनेश गुणवर्धने चीन की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरान गुणवर्धने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधान मंत्री ली कियांग के साथ बातचीत करेंगे। हंबनटोटा बंदरगाह पर चीनी अनुसंधान जहाजों पर रोक के बाद किसी श्रीलंका के नेता की ये पहली बीजिंग यात्रा होगी।
श्रीलंका के प्रधान मंत्री दिनेश गुणवर्धने छह दिवसीय आधिकारिक यात्रा के लिए सोमवार को चीन पहुंचे। चीनी आधिकारिक मीडिया के मुताबिक गुणवर्धने के बीजिंग पहुंचने पर चीनी उप विदेश मंत्री और भारत में पूर्व राजदूत सन वेइदॉन्ग ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पीएम गुणवर्धने चीन के साथ द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधान मंत्री ली कियांग के साथ बातचीत करेंगे।

IMF देगा 337 मिलियन डॉलर का बेलआउट पैकेज देगा
आईएमएफ ने दिसंबर 2023 में आईएमएफ द्वारा श्रीलंका को को 33.7 करोड़ डॉलर की तीसरी किश्त जारी करने की मंजूरी दी गई थी। मार्च 2023 में भी 33 करोड़ डॉलर की किस्त जारी करने के लिए महत्वपूर्ण समझौता हुआ था। अब आईएमएफ ने 337 मिलियन अमेरिकी डॉलर के बेलआउट पैकेज के लिए कर्मचारी स्तर पर समझौता हुआ।
चीन ने श्रीलंका दिया सबसे अधिक कर्ज
श्रीलंका के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, चीन उसके ऋणदाताओं की सूची में 43 प्रतिशत के साथ शीर्ष पर है, उसके बाद जापान 23 प्रतिशत के साथ और भारत 15 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर है।












Click it and Unblock the Notifications