पांच साल बाद तालिबान के चंगुल से मिली अमेरिकी सैनिक को आजादी

US Soldier
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने अपने एक सार्जेंट की जिंदगी के लिए ग्वांतानामो बे जेल में बंद पांच अफगान कैदियों को रिहा करने का फैसला लिया। पांच साल तक तालिबानी आतंकियों की कैद में रहने के बाद अमेरिकी सेना में सार्जेंट बाओ रॉबर्ट बेर्गेडेल को आखिरकार रिहा कर दिया है।

दो जुलाई 2009 से ही तालिबानी आतंकियों के कब्‍जे में थे और वह अकेले अमेरिकी सैनिक थे जिन्‍हें बंदी बना लिया गया था।

बराक ओबामा ने खुद प्रेस कांफ्रेंस कर इस बात की जानकारी पूरी दुनिया को दी। बराक ओबामा के मुताबिक पिछले पांच वर्षों में एक भी दिन ऐसा नहीं था जब सार्जेंट बेगेर्डेल के बारे में सोचा नहीं गया हो। फिलहाल सार्जेंट अमेरिकी सेना की सुरक्षा में हैं और उनकी रिहाई तालिबान के साथ महीनों के साथ चली बातचीत के दौरान हो सकी है।

इस बातचीत में कतर ने मध्‍यस्‍थ की भूमिका अदा की है। सार्जेंट बेगेर्डेल का मेडिकल चेकअप किया जा रहा है।बराक ओबामा ने अपने सैनिक की सकुशल रिहाई पर खुशी जताते हुए कहा कि पांच वर्ष के बाद अब हम अपने सार्जेंट का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।

ओबामा ने सार्जेंट की सकुशल रिहाई मध्यस्थ की भूमिका निभाने के लिए कतर सहित अफगानिस्तान सरकार को भी धन्यवाद दिया है। बराक ओबामा जिस वक्‍त इस बात का ऐलान कर रहे थे, सार्जेंट बेर्गेडेल के माता-पिता उनके साथ मौजूद थे। सार्जेंट बेर्गेडेल की उम्र अभी 28 वर्ष है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+