अफगानिस्तान: काबुल में सरेआम महिला पत्रकार की गोली मारकर हत्या

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में अज्ञात हमलावरों ने एक महिला पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी है। यह घटना शनिवार सुबह लगभग 7 बजे की बताई जा रही है। पत्रकार का नाम मीना मंगल है जो कि तीन स्थानीय टीवी नेटवर्क के लिए बतौर एंकर थी। बताया जा रहा है कि मीना की हत्या के लिए हमलावर बाइक से आए हुए थे और बाजार में पहले हवाई फायरिंग की फिर मीना मंगल के सीने में 2 गोली मार कर फरार हो गए।

Afghanistan: Women Journalist shot dead by unidentified gunmen in kabul

गोलियों की आवाज से पूरे बाजार में भगदड़ मच गई। कुछ लोगों ने मीना को उठाकर स्थानीय अस्पताल ले गए लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका, डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि जब ये हमला हुआ तब मीना बाजार में गाड़ी का इंतजार कर रही थी। घटना के बाद से पूरे इलाको में सर्च अभियान तेज कर दिया गया है और पुलिस जांच में भी जुट गई है। हालांकि अभी तक हमलावरों का पता नहीं चल पाया है।

आपको बता दें कि एक रिपोर्ट के अनुसार इस साल अफगानिस्तान में हुए बम धमाकों में 15 पत्रकार मारे जा चुके हैं। इनमें 9 पत्रकारों को तो एक ही दिन मार दिया गया था। मीना लंबे समय से बतौर पत्रकार टीवी एंकर काम कर रही थीं। वे अफगानी महिलाओं के लिए रोजगार और लड़कियों के स्कूल जाने के अधिकारों पर चर्चा भी करती हुईं नजर आती थीं। पुलिस इस बात की जांच में भी जुटी है कि आखिर मीना मंगल को क्यों निशाना बनाया गया, इसके पीछे क्या वजह रही होगी कि सरेआम पत्रकार की हत्या कर दी गई?

यह भी पढ़ें- ईरान से तनाव के बीच अमरीका ने युद्धपोत और मिसाइल सिस्टम खाड़ी भेजा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+