अफगानिस्तान: काबुल में हुए धमाके में 40 की मौत, दर्जनों घायल

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में धमाका होने से कम से कम 40 लोगों की मौत हुई है। अफगानिस्तान में इस महीने का यह सबसे दर्दनाक हमला है। हेल्थ मिनिस्ट्री के प्रवक्ता ने कहा कि इस धमाके में 60 लोग भी घायल हुए हैं। काबुल के उलेमा काउंसिल में एक वेडिंग हॉल में लोग इकट्ठा हुए थे, जहां धमाका हुआ है। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, यह आत्मघाती हमला बताया जा रहा है। यह धमाका शाम 6.15 बजे हुआ।

अफगानिस्तान: काबुल में हुए धमाके में 40 की मौत, दर्जनों घायल

अफगानिस्तान गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने इसे आत्मघाती हमले की आशंका जताई है। वेडिंग हॉल में पैगंबर मोहम्मद का जन्म दिन मनाने के लिए लोग इकट्ठा हुए थे। पिछले कुछ सालों में काबुल की सुरक्षा की स्थिति बहुत ज्यादा बदतर हुई है। मंगलवार को हुए इस धमाके में किसी आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

इससे पहले अगस्त में एजुकेशन सेंटर को आतंकवादियों को निशाना बनाया था, जिसमें 34 लोगों की जान गई थी। उसके बाद सिंतबर में काबुल में दो धमाके में 20 लोगों की मौत हुई थी, जिसकी आईएस ने जिम्मेदारी ली थी।

यूएन की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल के पहले छह महीनों में कई लोगों की जान गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी से लेकर जून तक आतंकी हमलों में करीब 1,700 नागरिकों की मौत हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+