काबुल एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही इटली के विमान पर फायरिंग, बाल-बाल बचे 100 यात्री

नई दिल्ली, 26 अगस्त: जब से तालिबान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर कब्जा किया है, तब से वहां पर चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल है। साथ ही बड़ी संख्या में लोग अफगानिस्तान को छोड़कर दूसरी जगह पर जाना चाहते हैं, जिस वजह से एयरपोर्ट पर भारी भीड़ इकट्ठा हो रखी है। इस बीच गुरुवार को इटली के एक विमान पर फायरिंग हुई। हालांकि घटना में किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।

afghanistan

दरअसल संयुक्त राज्य अमेरिका, भारत, यूनाइटेड किंगडम, कनाडा समेत कई देश तालिबान के डर से अपने नागरिकों को निकाल रहे हैं। इस बीच इटली ने भी रेस्क्यू के लिए अपने C130s विमान को भेजा। उसमें इटली के सैनिक और अफगान नागरिक सवार हुए, लेकिन जैसे ही विमान ने काबुल एयरपोर्ट से टेकऑफ किया, वैसे ही वो फायरिंग की चपेट में आ गया। हालांकि घटना में विमान को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।

मामले में विमान में सवार एक पत्रकार ने बताया कि उनके साथ करीब 100 लोग उसमें बैठे थे। उड़ान के कुछ ही सेकंड पर विमान पर फायरिंग होने लगी। जिस पर पायलट्स ने सूझबूझ दिखाते हुए उसे सुरक्षित निकाल लिया। वहीं दूसरी ओर काबुल एयरपोर्ट के बाहर गुरुवार शाम दो बम धमाके हुए, जिसमें 13 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है, जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस धमाके का असर वहां चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन पर भी हो सकता है।

तालिबान दे सुरक्षा की गारंटी
24 अगस्त को अफगानिस्तान संकट पर जी-7 देशों ने बैठक की थी। जिसमें सभी ने सर्वसम्मति से कहा कि जो लोग वैद्य दस्तावेजों के साथ देश छोड़ना चाहते हैं, उन्हें तालिबान को सुरक्षा की गारंटी देनी चाहिए। वहीं अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने बताया कि उन्होंने अब तक काबुल से 82,000 से ज्यादा लोगों को निकाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+