अफगानिस्तान: जुमे की नमाज के बाद आत्मघाती हमला, 20 की मौत, 40 घायल

काबुल। अफगानिस्तान के पश्चिमी प्रांत पाक्तिया में शुक्रवार को एक मस्जिद में दो आत्मघाती हमला होने से 20 लोगों की मौत हुई है। पाक्तिया के गार्देज शहर में आतंकवादियों ने हमला किया है । पाकटिया के पुलिस प्रमुख ने बताया कि गदरेज शहर की शिया मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद एक धमाका हुआ। इस हमले में 40 लोगों के घायल होने की खबर है। अफगानिस्तान में इससे पहले 31 जुलाई को एक आतंकियों ने एक बस को उड़ा दिया था, जिसमें 11 लोगों की मौत हुई थी।

अफगानिस्तान: जुमे की नमाज के बाद आत्मघाती हमला, 20 की मौत

अफगानिस्तान के पाझवोक अफगान न्यूज के मुताबिक, दो सुसाइड धमाके हुए हैं। फिलहाल किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

अफगानिस्तान में तालिबान और इस्लामिक स्टेट के आतंकी लगातार अपनी जड़े मजबूत कर रहे हैं। अफगानिस्तान को एक इस्लामिक मुल्क बनाने के लिए वहां की सरकारों से लड़ आतंकी संगठनों ने लगभग पूरे अफगानिस्तान में हजारों लोगों को मौत की नींद सुलाया है। अफगानिस्तान में इसी साल अक्टूबर में आम चुनाव होने हैं और इसी को देखते हुए तालिबान और आईएस लगातार हमले कर रहे हैं।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+