अफगानिस्तान: सुरक्षाबलों के चौकियों पर तालिबान ने किया अटैक, 12 जवानों की मौत
काबुल। अफगानिस्तान के उत्तरी प्रांत कुंदुज में तालिबान ने अफगान सुरक्षाबलों के चौकियों पर अटैक कर 12 जवानों को मार दिया है। इस घटना में 30 ज्यादा लोग भी घायल हुए हैं। अफगानिस्तान के काला-ए-जाल जिले में सोमवार को कुंदुज में तालिबान ने सुरक्षाबलों के चौकियों को निशाना बनाया है। अफगानिस्तान में तालिबान ने पिछले सप्ताह शनिवार को रमजान में ईद के मौके पर सीजफायर की घोषणा की थी, जिसके बाद अब तक दो बार अटैक हो चुके हैं।

कुंदुज प्रांत के काउंसिल मेंबर ने कहा कि सोमवार शुबह की आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ देखने को मिली थी। उन्होंने बताया कि जो भी इसमें हमले में मरे हैं, वे अफगान सुरक्षाबल के जवान और पुलिसकर्मी है। इससे पहले शनिवार को भी तालिबान ने तजाकिस्तान की सीमा पर अटैक कर 20 से ज्यादा अफगान सैनिकों को मार दिया था।
अफगान मीडिया को मुताबिक, सोमवार सुबह हुई मुठभेड़ में कई आतंकियों की भी मौत हुई है। हालांकि, इसमें कितने आतंकियों की मौत हुई है, इसकी फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई है। तालिबान ने शनिवार को घोषणा करते हुए कहा था कि वे रमजान में ईद से तीन दिन पहले कोई अटैक नहीं करेंगे। लेकिन, इसके कुछ ही घंटों के बाद तालिबान ने अटैक कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications