अफगानिस्तान: ISIS के ठिकानों पर हवाई हमला, मारे गए 12 आतंकी
काबुल। अफगानिस्तान के फराह प्रांत के पोशट्रोड जिले में तालिबान आतंकियों द्वारा एक हमले में कम से कम चार लोग मारे गए हैं। तोलो न्यूज ने शनिवार को स्थानीय अधिकारियों के हवाले से कहा, यह घटना शुक्रवार की रात हुई, जिसमें तीन पुलिसकर्मी और एक ठेकेदार मारा गया। फराह के गवर्नर नसीर मेहरी के प्रवक्ता ने कहा कि तालिबान ने उस वक्त हमला किया गया जब पुलिस बल के सदस्यों ने प्रांत के केंद्र में रास्ते पर थे। तालिबान ने इस घटना पर अभी तक टिप्पणी नहीं की है।

वहीं दूसरी ओरअफगानिस्तान के ही नांगरहार प्रांत में विदेशी बलों की ओर से किए दो हवाई हमलों में इस्लामिक स्टेट (आईएस) आतंकवादी समूह के कम से कम 12 आतंकवादी मारे गए और आठ अन्य घायल हो गए।
तोलो न्यूज ने शनिवार को स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि, खोग्यानी और अचिन जिले के वजीर तंगी इलाके में 2 अलग-अलग आईएस ठिकानों पर हवाई हमले किए गए। इस घटना पर भी अब तक किसी भी समूह ने कोई टिप्पणी नहीं की है।












Click it and Unblock the Notifications