स्कूल टीचर से पोर्न फिल्मों की सुपरस्टार बनी जेसिका जयम्स की रहस्मय मौत, घर में फर्श पर पड़ी मिली लाश
नई दिल्ली। पोर्न फिल्मों की सुपरस्टार जेसिका जयम्स के निधन की खबर आई है। जेसिका अडल्ट फिल्मों के अलावा 'वीड्स इज डेड' शो में भी नजर आ चुकी हैं। बताया जा रहा है कि जेसिका की मौत रहस्मय है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जेसिका कैलिफोर्निया में अपने घर पर अचेत अवस्था में मिलीं। वहीं उनकी मौत की वजह अभी तक सामने नहीं आ पाई है। अचानक से हुई मौत की वजह पुलिस ढूंढ़ रही है लेकिन कारणों का अब तक पता नहीं लग पाया है। मौजूदा जानकारी के हिसाब से पुलिस अभी तक ये साफ नहीं कर पाई है कि एक्ट्रेस की मौत किसी बीमारी की वजह से हुई है या फिर किसी ने एक्ट्रेस की हत्या की है।

जेसिका जयम्स का पूरा नाम जेसिका माइकल रेडिंग, पति ने देखी लाश
'द ब्लास्ट' में छपी खबरों के अनुसार जेसिका की उनके पति से पिछले कुछ दिनों से बात नहीं हो पाई थी। जिसके बाद जब वो उनसे मिलने घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि जेसिका बेहोशी की अवस्था में जमीन पर गिरी हुई हैं। जेसिका की मौत कैसे हुई अभी तक इस बारे में कुछ साफ तौर से सामने नहीं आया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं। जेसिका पॉर्न इंडस्ट्री में काफी अच्छे स्टर पर थी। घर पर मिली चीजों के अनुसार मौत की वजह पॉर्न इंडस्ट्री जुड़ी भी हो सकती है।

जानिए जेसिका के बारे में सबकुछ
जेसिका का जन्म अलास्का के एंकोरेज में हुआ। उन्होंने 2002 में एडल्ट एंटरटेनमेंट में अपनी शुरुआत की। इससे पहले वो स्कूल टीचर थीं। दो साल बाद उन्हें तब बड़ा ब्रेक मिला जब वह हसलर वीडियो की पहली अनुबंध मॉडल बन गई। इसके बाद वह 'हसलर हनी ऑफ द ईयर' बन गईं।

बाद में खुद का खोला था पोर्न स्टूडियो
उन्होंने 2008 में अपने खुद के पॉर्न स्टूडियो, स्पिजू की सह-स्थापना की। इस स्टार को उद्योग में अपने काम के लिए तब पहचान मिली, जब उन्हें 2018 में एडल्ट वीडियो न्यूज (एवीएन) हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया।












Click it and Unblock the Notifications