तलाक के बाद इस मॉडल ने इंस्‍टाग्राम पर एक्‍स हसबैंड को कहा- तुम साथ नहीं फिर भी मैं तुम्‍हें प्‍यार करती हूं

नई दिल्‍ली। पाकिस्‍तान की जानी-मानी मॉडल, गायक और एक्‍ट्रेस मथिरा ने इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट कर कहा है कि उनका प्‍यार शब्‍द से भरोसा उठ गया है। हाल ही में मथिरा ने अपने पति के साथ तलाक की घोषणा की है। आपको बता दें कि मथिरा की शादी दुबई में रहने वाले पंजाबी रैपर फ्लिंट जे से साल 2013 में हुई थी। दोनों का एक बेटा भी है। इंस्‍टाग्राम पर मथिरा ने अपने पूर्व पति को संबोधित करते हुए लिखा है ''मैं तुम्‍हें प्‍यार करती हूं, जब तुम साथ नहीं हो तब भी। उल्‍लेखनीय है कि मथिरा टॉपलेस फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में आई थीं। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

 मैंने शादी को बचाने के लिए अपना बेस्‍ट किया

मैंने शादी को बचाने के लिए अपना बेस्‍ट किया

इंस्टाग्राम पर मथिरा ने कहा कि मैंने इस शादी को बचाने के लिए अपना बेस्ट किया। यह आसान नहीं था, हां, लोग मुझे जज करेंगे, क्योंकि महिलाओं को हमेशा ही दोषी माना जाता है। मथिरा ने कहा कि इन दिनों उन्हें अहसास हुआ कि वे धनी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वे आगे अपने बच्चे की परवरिश करेंगी। उन्होंने कहा कि मैं उसे सिखाऊंगी कि कैसे अच्छा घर बनाया जाता है और तोड़ा नहीं जाता। वह एक दिन पिता बनेगा और एक खूबसूरत लड़की का पति भी।

प्‍यार को कागजातों की जरूरत नहीं होती

प्‍यार को कागजातों की जरूरत नहीं होती

मथिरा ने कहा कि शादी लोग और कागजातों के साथ खत्म हो जाता है, प्यार को किसी कागजात की जरूरत नहीं होती। मॉडल ने अपने एक्स को संबोधित करते हुए कहा, डियर एक्स हबी एफजे, प्यार को किसी कागजात की जरूरत नहीं। प्यार को व्यक्ति की भी जरूरत नहीं। मेरे केस में भी प्यार को व्यक्ति की जरूरत नहीं है। मैं तुम्हें प्यार करती हूं, जब तुम साथ नहीं हो तब भी।

एमएस धोनी की बड़ी फैन हैं मथिरा

एमएस धोनी की बड़ी फैन हैं मथिरा

मथिरा धोनी की विनम्रता का जिक्र अपने इंटरव्यू में किया था। उन्होंने एक इंसीडेंट को याद करते हुए बताया कि किस तरह एक बार उनके ही खिलाड़ियों ने उन्हें फटकार लगा दी थी, जबकि धोनी ने खुश कर दिया था। मथिरा के अनुसार, ‘ये बात तब कि है जब एक बार भारतीय टीम पाकिस्तान टूर पर आई थी। तब मैं 15 साल की थी। एक शाम मैं जिस होटल में डिनर कर रही थी उसी होटल में दोनों टीमों के खिलाड़ी भी पहुंचे थे। मैं वहां अपने स्टार क्रिकेटर्स को देखकर खुद को रोक नहीं सकी और ऑटोग्राफ लेने पहुंच गई। कई पाकिस्तानी क्रिकेटर्स ने मुझे ऑटोग्राफ तो दिए लेकिन साथ ही मुझपर भड़क भी गए। उन्होंने मुझे फटकारते हुए कहा कि इस लड़की में जरा भी तमीज नहीं। कम से कम खाने के वक्त तो डिस्टर्ब न करे। मथिरा के अनुसार, उस वक्त मैं बहुत अपमानित महसूस कर रही थी। मैं जोर से रोना चाहती थी कि तभी एक इंडियन क्रिकेटर ने पुकारा। उन्होंने बुलाकर कहा, हम भी क्रिकेटर हैं। यहां आकर अपनी कैप पर ऑटोग्राफ लो। वो क्रिकेटर कोई और नहीं बल्‍कि धोनी थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+