पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस फेमस एक्ट्रेस को 2 बार पीछे से किया था टच, की थी 'गंदी बात'
न्यूयॉर्क। अमेरिक के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एचडब्ल्यू बुश सुर्खियों में हैं। जी हां उन्होंने बहुत पहले खुद पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप पर माफी मांगी है। 93 साल के जॉर्ज एचडब्ल्यू बुश पर एक्ट्रेस हेदर लिंड ने इंस्टाग्राम पोस्ट लिखकर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में लिखा था कि एक टीवी शो की स्क्रीनिंग के दौरान वीलचेयर पर बैठे पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज एच. डब्ल्यू बुश ने 2 बार उन्हें गलत तरीके से (पीछे के हिस्से को) छुआ और गंदे जोक सुनाए। वहीं इस आरोप पर बुश की तरफ से उनके प्रवक्ता ने कहा है कि 'बुश बस ह्यूमर के लिए ऐसा कर रहे थे, उनका किसी की भावना को आहत करने का इरादा नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि यदि लिंडा इससे आहत हुईं तो वह (बुश) माफी मांगते हैं। आइए विस्तार से बताते हैं क्या था पूरा मामला

फोटो के लिए पोज देते समय मेरा यौन उत्पीड़न हुआ
34 वर्षीय ऐक्ट्रेस ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक लंबी पोस्ट लिखकर इस घटना के बारे में विस्तार से बताया। लिंड ने कहा कि एक फोटो में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को 93 वर्षीय बुश के साथ देखकर वह परेशान हो गईं। उन्होंने कहा, 'यह परेशान करने वाला इसलिए था क्योंकि मैं पूर्व राष्ट्रपतियों को दिए जाने वाले सम्मान के बारे में जानती हूं। फोटो में दिख रहे कई लोगों पर मुझे गर्व है, लेकिन 4 साल पहले जब एक ऐतिहासिक टेलिविजन शो को प्रमोट करते हुए मुझे जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश के साथ मुलाकात का मौका मिला तो इसी तरह के एक फोटो के लिए पोज देते समय मेरा यौन उत्पीड़न किया गया।'

उन्होंने हाथ नहीं मिलाया बल्कि पीछे से टच किया
एक्ट्रेस हेदर लिंड ने फोटो सेशन की एक फोटो भी शेयर की, जिसके दौरान हादसा हुआ। एक्ट्रेस ने कहा है कि उन्होंने हाथ नहीं मिलाया, उन्होंने पीछे से मुझे छुआ था। एक्ट्रेस ने यह भी कहा है कि बुश ने एक गंदा जोक भी सुनाया था। महिला ने कहा है कि फोटोग्राफ क्लिक कराने के वक्त यह घटना दोबारा भी हुई।

बुश के पत्नी ने आंखों से किया इशारा
लिंड ने लिखा कि घटना के वक्त बुश की पत्नी ने आंखों से ऐसा इशारा किया जैसे अब और मत करो। एक्ट्रेस ने कहा है कि उन्हें पूर्व राष्ट्रपति को मि. प्रेसिडेंट कहने को कहा गया था। लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए राष्ट्रपति होने के बावजूद ऐसा करने के लिए हेदर लिंड ने बुश पर अपनी शक्ति के दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।

#MeToo के चलते आई हिम्मत और शेयर किया ये सब
लिंड ने कहा कि उन्होंने दूसरी महिलाओं को बहादुरी से अपने अनुभवों को लिखते और बताते हुए देखकर इस घटना को सामने लाने का फैसला किया। गौरतलब है कि पिछले कुछ सप्ताह में दर्जनों महिलाओं ने मीडिया मुगल हार्वे वेनस्टेन पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। इस तरह के आरोप दूसरे ऐक्टर्स, प्रड्यूसर, डायरेक्टर्स पर भी लगे। इसके बाद सोशल मीडिया पर #MeToo ट्रेंड करने लगा है। यहां महिलाएं अपने साथ हुए उत्पीड़न की घटना को शेयर कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications