Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

व्‍हाइट हाउस पहुंंचने से पहले ही राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप से उठा लोगों का भरोसा

गैलप के सर्वे में सिर्फ 44 प्रतिशत अमेरिकी नागरिकों ने कहा उन्‍हें नए राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप पर है भरोसा। लोगों ने राष्‍ट्रपति बराक ओबामा और पूर्व राष्‍ट्रपति बिल क्लिंटन पर जताया भरोसा।

वाशिंगटन। 20 जनवरी को नए अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप व्‍हाइट हाउस के अाधिकारिक मालिक बन जाएंगे लेकिन इससे पहले जनता ने उन्‍हें नकार दिया है। हैरानी की बात है कि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्‍ड ट्रंप को बड़ी जीत हासिल हुई लेकिन अब जनता ने उन पर अपना भरोसा खो दिया है।

donald-trump-survey-trust-डोनाल्‍ड-ट्रंप-सर्वे.jpg

सिर्फ 44 प्रतिशत को ट्रंप पर है भरोसा

गैलप की ओर से कराए गए एक सर्वे में यह बात सामने आई है कि अमेरिका के बहुत कम नागरिकों को ही इस बात पर भरोसा है कि डोनाल्‍ड ट्रंप राष्‍ट्रपति पद की सभी ड्यूटीज को निभा पाएंगे। आधे से भी कम अमेरिकियों को इस बात का भरोसा है कि ट्रंप किसी बड़े स्‍कैंडल में नहीं फंसेंगे, वह अंतराष्‍ट्रीय संकट से निपट सकेंगे और सेनाओं का सही तरीके से प्रयोग कर सकेंगे। दिलचस्‍प बात है कि जनता ने ट्रंप की जगह पूर्व अमेरिकी राष्‍ट्रपति बिल क्लिंटन और कार्यवाहक राष्‍ट्रपति बराक ओबामा पर आज भी भरोसा जताया है। इस सर्वे में 44 प्रतिशत लोगों ने ही कहा कि उन्‍हें इस बात का भरोसा है कि ट्रंप प्रशासन में कोई बड़ा स्‍कैंडल नहीं होगा। 46 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उन्‍हें भरोसा है ट्रंप किसी अंतराष्‍ट्रीय संकट को सही तरह से सुलझा पाएंगे और 47 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उन्‍हें इस बात का भरोसा है कि ट्रंप सेना का प्रयोग बुद्धिमानी के साथ करेंगे।

आज भी ओबामा, क्लिंटन पर भरोसा

जब गैलप के सर्वे में ट्रंप के पूर्वाधिकारियों से उनकी तुलना की गई तो वह काफी पीछे नजर आए। प्रशासन में स्‍कैंडल से बचाने की उनकी क्षमता को सिर्फ 32 अंकों की कमी आई, मिलिट्री के प्रयोग को लेकर 29 अंकों की कमी दर्ज हुई और एग्जिक्‍यूटिव ब्रांच को मैनेज करने की क्षमता में 28 अंकों की गिरावट नोट की गई। ज्‍यादातर अमेरिकियों यानी 60 प्रतिशत को भरोसा है कि ट्रंप कांग्रेस के साथ मिलकर ही प्रभावी तरीके से काम कर सकते हैं। लेकिन यहां भी वह पूर्व राष्‍ट्रपतियों से पीछे हैं। 82 प्रतिशत लोगों ने कांग्रेस के साथ मिलकर प्रभावी ढंग से काम करने पर ओबामा, जॉर्ज डब्‍ल्‍यू बुश और बिल क्लिंटन पर भरोसा जताया है। इस पोल में 1,028 व्‍यस्‍कों को शामिल किया गया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+