इजिप्ट में टीवी शो में महिलाओं की वफादारी पर चर्चा, शो हुआ बंद
काइरो। इजिप्ट में एक टीवी शो पर चर्चा हो रही थी कि कैसे अब महिलाएं अपने पति के लिए वफादारी नहीं है। इस शो को फिलहाल रोक दिया गया है क्योंकि इसे लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है।

शो में आए एक मेहमान ने कहा कि इजिप्ट की करीब एक तिहाई महिलाएं अपने पतियों के लिए वफादार नहीं होती हैं।
इजिप्ट में मीडिया की नियामक संस्था ने 'मॉमकेन' नाम के इस शो को पंद्रह दिन के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। इस शो में विवादित टिप्पणी पर बहुत से लोगों की शिकायतों के बाद ये कदम उठाया गया है।
नियामक संस्था ने एक बयान जारी किया जिसमें इजिप्ट की सभी महिलाओं का सम्मान करने की बात कही गई है।
विवादित टिप्पणी करने वाले व्यक्ति ने कहा है कि संभव है कि इजिप्ट के शहरी इलाकों की महिलाएं अपने पतियों को धोखा देती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा इजिप्ट के पुरुषों में बढ़ती नपुंसकता के कारण हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications