इस एक फोटो से पता चलता है कि चीन की नजर में मोदी हैं कितने अहम और ताकतवर!

पेइचिंग। हर तस्वीर कुछ न कुछ कहती है। जी20 समिट में विश्व के राजनेताओं की ग्रुप फोटो में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस जगह खड़े हैं उससे पता चलता है कि चीन की नजर में वह कितने अहम और ताकतवर है। ऐसा इंटरनेशल मामलों के विशेषज्ञ का कहना है।

narendra modi

ग्रुप फोटो में पीएम मोदी की पोजिशन के मायने

बीजिंग की प्रतिष्ठित रेनमिन यूनिवर्सिटी में इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स के डायरेक्टर और एक्सपर्ट वांग यिझी ने एक चीनी वेबसाइट को बताया कि ग्रुप फोटो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए चीन ने जो स्थान चुना है, वह काफी अहम है और उससे बहुत कुछ पता चलता है। उन्होंने इस बारे में विस्तार से बताया कि वह ऐसा क्यों सोचते हैं।

नियम के अनुसार पीएम मोदी होते दूसरी पंक्ति में

इंटरनेशनल मामलों के एक्सपर्ट वांग का कहना है कि नियम के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सामने से दूसरी पंक्ति में होना चाहिए था लेकिन वह पहली पंक्ति में खड़े हैं। वांग ने कहा, 'नियम यह है कि पहली पंक्ति में राष्ट्रपति और राजा खड़े होते हैं, उसके पीछे प्रधानमंत्री और चांसलर खड़े होते हैं और सबसे पीछे की पंक्ति में अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि खड़े होते हैं। लेकिन इस ग्रुप फोटो में नरेंद्र मोदी को 13 देशों के नेताओं के साथ पहली पंक्ति में रखा गया है। यह बहुत अहम है।'

पहली पंक्ति में मोदी को रखकर चीन क्या बताना चाहता है?

एक्सपर्ट वांग के अनुसार, चीन पहली पंक्ति में मोदी को रखकर यह जताना चाहता है कि भारत को अब वह उभरती ताकत के रूप में स्वीकार करता है और जी20 देशों के इस समूह में उसकी भूमिका को अहम मानता है।

narendra modi

मेजबान सोच समझकर करते हैं ग्रुप फोटो का एरेंजमेंट

वांग का कहना है कि जी20 के मेजबान देश ग्रुप फोटो के लिए अपने हिसाब से एरेंजमेंट करते हैं। अगर मेजबान देश के नेता के बगल में किसी देश के नेता खड़े हैं तो वह दोनों देशों के करीबी रिश्तों को दिखाता है। इसी तरह से बहुत सोच समझकर ग्रुप फोटो में राजनेताओं की पोजिशन को तय किया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+