न्यूयॉर्क में दिनदहाड़े दिया गया 1.45 करोड़ रुपए की लूट को अंजाम, CCTV में कैद हुआ पैसे लेकर भागता लुटेरा

न्यूयॉर्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में लूट की एक ऐसी घटना हुई है, जिसने पुलिस वालों के भी होश उड़ा दिए हैं। न्यूयॉर्क के Bronx इलाके में एक लुटेरे ने 200,000 डॉलर (तकरीबन डेढ़ करोड़) की लूट को दिनदहाड़े अंजाम दिया। वो लुटेरा इस रकम से भरे बैग को लूटकर फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक, लुटेरे ने हथियारों से लैस एक ट्रक ड्राइवर को धक्का दिया और पैसे लेकर फरार हो गया।

robbery

सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ लुटेरा

लूट की ये वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लुटेरे ने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ है और पैसों से भरा एक थैला वो हाथ में लेकर भाग रहा है। पुलिस को अभी इस लुटेरे के बारे में कुछ जानकारी नहीं मिल पाई है। बस पुलिस लुटेरे की तलाश कर रही है।

सिक्योरिटी वैन से उतारी जा रही थी रकम

न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, एक प्राइवेट सिक्योरिटी कंपनी के वर्कर बीते बुधवार को ये रकम ट्रक से उतार रहे थे। तभी लुटेरा वहां आया और 1.45 करोड़ रुपए लेकर फरार हो गया। ये रकम वहां Spring Bank में लेकर जानी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+