बैरियर को पार कर युवक 70 फीट गहरे ज्‍वालामुखी में जा गिरा

हवाई। हवाई स्थित वोलकैनोस नेशनल पार्क में एक दिल दहलाने वाला हादसा हुआ है। यहां पर एक पर्यटक लोहे के बैरियर से किलाएवा ज्‍वालामुखी में जा गिरा। नेशनल पार्क सर्विस के प्रवक्‍ता बेन हाएस ने इस बात की जानकारी दी है। हाएस ने बताया है कि बुधवार शाम को यह हादसा हुआ है। उनके पास कॉल आई थी जिसमें कहा गया था कि एक व्‍यक्ति ज्‍वालामुखी में गिर गया है। यह व्‍यक्ति ग्रुप के साथ आया था और इसलिए ही उन्‍हें तुरंत फोन करके बुलाया जा सका।

kilauea-volcano.jpg

एक घंटे में बचाई जा सकी जान

हाएस ने बताया कि इस व्‍यक्ति ने मेटल बैरियर को पार कर लिया था और एकदम किनारे पर पहुंच गया। इसके बाद पैर फिसला और इसका संतुलन बिगड़ने की वजह से यह ज्‍वालामुखी में जा गिरा। हाएस की मानें तो पार्क के अधिकारियों ने तुरंत ही सर्च एंड रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन लॉन्‍च किया और हवाई फायर डिपार्टमेंट के साथ रात करीब नौ बजे वहां पहुंच गए। इस व्‍यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रहा है। शख्‍स करीब 70 फीट की ऊंचाई से गिरा था। हाएस ने इस बात पर जोर दिया कि पर्यटकों को कभी भी सुरक्षा के लिए लगाए गए बैरियर्स को पार नहीं करना चाहिए खासतौर पर वह जगह जहां पर ज्‍वालामुखी का घेरा हो। अधिकारियों ने एक प्रकार के रोप सिस्‍टम की मदद से पीड़‍ित को बाहर निकाला। एक घंटे के बाद उसे बचाया जा सका। पीड़‍ित को इसके बाद पार्क के ओपेन एरिया में ले जाया गया और फिर एयरलिफ्ट करके अस्‍तपाल ले जाया गया। पीड़‍ित के बारे में कोई भी जानकारी जारी नहीं की गई है। पार्क अथॉरिटीज से पूछा गया कि क्‍या पर्यटक पर किसी तरह को कोई जुर्माना लगाया जाएगा तो इसके जवाब में उन्‍होंने कहा कि रेंजर्स अपनी जांच पूरी करेंगे और फिर जांच के बाद ही कोई फैसला लिया जा सकेगा।

लोकसभा चुनावों से जुड़ी हर खबर के लिए क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+