मुझसे शादी करोगी सुनते ही प्रेमिका की मौत
लंदन। अगर आप अपनी प्रेमिका को शादी का प्रस्ताव देकर उसे सरप्राइज देने का प्लान बना रहे हैं तो ठहर जाइये कहीं ये आपकी प्रेमिका की जान ना ले ले। जी हां स्पेनिश द्वीप इबीसा में मंगलवार को एक अजीबोगरीब घटना हुई। यहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के सामने शादी का प्रस्ताव रखा तो उसे सुनते ही युवती को अचानक दिल का दौरा पड़ गया। यही नहीं युवती दौरा पड़ने की वजह से वह चट्टान से नीचे गिर गयी और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।

एक रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने कहा कि युवती के समक्ष उसके ब्वॉयफ्रेंड ने शादी का प्रस्ताव रखा था। जिस पर वह उत्साह से उछल पड़ी, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह चट्टान से नीचे जा गिरी।
समाचारपत्र 'डेली मेल' के अनुसार, बुल्गारिया निवासी डिमीट्रिना डिमीट्रोवा (29) कैला तारिदा के रिजॉर्ट में अपने ब्वॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची थी। प्रेमी द्वारा शादी का प्रस्ताव रखे जाने के बाद डिमीट्रिना को दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उसका संतुलन बिगड़ गया और वह 65 फुट ऊंची चट्टान से नीचे गिर पड़ी। चिकित्सकों के घटनास्थल पर पहुंचने के कुछ मिनट बाद उसने दम तोड़ दिया।
एक स्थानीय सिविल गार्ड के हवाले से कहा गया, "हर चीज यही इशारा करती है कि मौत अचानक हुई एक दुखद अजीबोगरीब घटना का नतीजा है। सूत्रों की मानें तो युवती का प्रेमी इबीसा में रह रहा था और वहीं काम करता था। वह दो दिन पहले ही उससे मिलने व नौकरी ढूंढने आई थी।












Click it and Unblock the Notifications