सेमीफाइनल में पाकिस्तान की हार होते ही दहाड़ें मार-मारकर रोया ये बच्चा, तोड़ने जा रहा था टीवी
नई दिल्ली, 12 नवंबर। टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में हुई पाकिस्तान की हार का भले ही भारत में जश्न सा मनाया जा रहा हो, लेकिन पाकिस्तान में करोड़ों फैंस के दिल पर जो बीती है, वो वहीं जानते हैं। कल से ही सोशल मीडिया पर कई पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ियों और समर्थकों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। पाकिस्तान में भी क्रिकेट के दीवानों की कमी नहीं है और हर उम्र के लोग क्रिकेट के फैन हैं। ऐसे में पाकिस्तान की हार से जहां बड़े-बड़े दिग्गज खिलाड़ी मायूस हैं तो वहीं एक बच्चा तो फूट-फूट कर रोने लगा। जैसे ही टीवी पर उसने टीम को हारते हुए देखा तो एक बच्चा दहाड़े मार-मारकर रोने लगा।

शोएब ने वीडियो को शेयर करते हुए क्या कहा?
दरअसल, पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज शोएब अख्तर ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें एक बच्चा पाकिस्तानी टीम के हारने पर जोर-जोर से रो रहा है। वीडियो को देखकर हर किसी को उस बच्चे के लिए बहुत बुरा सा फील हो रहा है। वीडियो में बच्चा अपने पापा के कंट्रोल में भी नहीं आता दिख रहा है। जानकारी के मुताबिक, वीडियो में रोने वाला बच्चा पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का फैन है और उसका नाम 'सालेह' बताया जा रहा है। वहीं शोएब ने इस वीडियो को शेयर करे हुए लिखा है, 'ऐसा ही होता है जब टीम अच्छा खेलती है। फैंस आपके साथ जुड़ जाते हैं। इसलिए यह विश्व कप हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण था।'

20-25 रन और ज्यादा होते तो जीत जाते- शोएब
आपको बता दें कि गुरुवार को दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से मात देकर टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली। पाकिस्तानी फैंस के लिए ये बहुत बड़ा झटका इसलिए था, क्योंकि पाकिस्तानी टीम एक भी मैच पूरे विश्व कप में अभी तक नहीं हारी थी। पाकिस्तान की हार पर शोएब अख्तर ने कहा कि वैसे तो हमें अपने खिलाड़ियों पर पूरा गर्व है, क्योंकि ये टीम बहुत बेहतर है और अगर 20-25 रन और ज्यादा होते तो हम मैच जीत जाते।

मोमिन साबिक का भी टूटा दिल
पाकिस्तान की हार से दुखी इस बच्चे का वीडियो तो सामने आया ही है, साथ में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के युवा फैन मोमिन साकिब का भी दिल टूट गया। है। मोमिन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बहुत ही उदास हैं और ये कहते दिख रहे हैं कि उनका तो घर जाने का मन ही नहीं कर रहा है, क्या करूंगा घर जाकर। आपको बता दें कि मोमिन वही शख्स है, जो 2019 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की हार के बाद 'ओह भाई मारो मुझे मारो...' वाले वीडियो से फेमस हुआ था।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की हार देख रो पड़ा मोमिन, कहा- अब घर जाने का मन नहीं है












Click it and Unblock the Notifications