खिलौने वाली बंदूक ने बच्चे की जान ले ली

क्वींसलैंड। अगर आप अपने बच्चे को खिलौने वाली बंदूक दिला रहे हैं तो एक बार फिर सोच लीजिए। दरअसल अमरेरिका में एक 12 साल के बच्चे के हाथ में खिलौने वाली बंदूक के चलते पुलिस को गलतफहमी का शिकार होना पड़ा जिसकी कीमत बच्चे को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।

pistol

मामला अमेरिका के क्वींसलैंड़ का है जहां पार्क में एक 12 साल का बच्चा खेल रहा था। बच्चे ने खेल-खेल में वहां मौजूद किसी व्यक्ति पर बंदूक तानते हुए उसे धमकी दी जिससे वहां मौजूद व्यक्ति काफी डर गया। मौके पर मौजूद किसी शख्स ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को हाथ उपर करने को कहा लेकिन बच्चे ने ऐसा करने से जब मना कर दिया तो पुलिस ने बच्चे पर गोलियां चला दी।

हालांकि जिस व्यक्ति ने पुलिस को जानकारी दी थी उसने कहा था कि उसे नहीं पता कि बच्चे के हाथ में बंदूक असली है या नकली लेकिन बच्चे की वजह से पार्क में काफी भय का माहौल है। घटनास्थल पर दो पुलिसकर्मी पहुंचे थे जिनमें से एक पुलिस अधिकारी को पुलिस की नौकरी में दस साल का जबकि दूसरा पुलिस अधिकारी अपनी नौकरी के पहले ही साल में था।

वहीं क्वींसलैंड के पुलिस उप्रमुख एड टॉम्बा का कहना है कि बच्चे ने पुलिस को भी धमकी दी थी और उनपर बंदूक तानी थी। जिसके बाद बच्चे पर दो गोली चलायी गयी जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी मौत हो गयी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+