ढाकाः पुलिस अभियान में 9 इस्लामी आतंकवादियों की मौत
नई दिल्ली। एक बड़ी खबर ढाका से है, जहां मंगलवार सुबह चलाए गए एक पुलिस अभियान में 9 इस्लामी आतंकवादियों की मौत हो गई है। ये घटना ढाका के कल्याणपुर इलाके की है, जहां सोमवार देर रात एक इमारत की घेराबंदी की थी।
क्योंकि पुलिस को खबर मिली थी कि इमारत में कुछ संदिग्ध लोग घुसे हुए हैं। खबर है कि आतंकवादियों और पुलिस के बीच में कुछ देर तक गोलाबारी और फायरिंग भी हुई है। ढाका पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मसूद अहमद के मुताबिक़ अभी तलाशी अभियान जारी है।













Click it and Unblock the Notifications