आईएसआईएस के पास मौजूद हैं ये 9 खतरनाक हथियार

वाशिंगटन। अमेरिका से लेकर ब्रिटेन और दुनिया की तमाम इंटलीजेंस एजेंसियां आतंकी संगठन आईएसआईएस को नियंत्रण करने में पूरी तरह से विफल रही हैं। हर देश की ओर से किए जा रहे सभी उपाय नाकाम साबित हो रहे हैं।

इन सबके बीच ही पिछले हफ्ते यह खबर भी आ रही है कि आईएसआईएस के हाथ सीरिया में मौजूद रासायनिक हथियार भी लग गए हैं। यह खबर बहुत ही डराने वाली है। वहीं इस संगठन के पास पहले से ही ऐसे हथियार मौजूद हैं जो दुनिया में तबाही मचाने के लिए काफी हैं या जिनसे इराक और सीरिया में तबाही मचाई जा रही है।

अमेरिका से लेकर चीन तक की सेनाओं की ओर से प्रयोग हो रहे हथियारों को अब आईएसआईएस प्रयोग करने लगा है। आगे की स्‍लाइड्स में जानिए उन नौ हथियारों के बारे में जिनका प्रयोग आईएसआईएस इराक और सीरिया में कर रहा है।

सोवियत टी-72 टैंक्‍स

सोवियत टी-72 टैंक्‍स

आईएसआईएस ने इराकी आर्मी के पास मौजूद कई टैंक्‍स को हासिल कर लिया है। इनमें आधुनिक सोवियत टी-72 टैंक्‍स भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि आईएसआईएस के पास ऐसे 10 टैंक्‍स हैं।

टाइप 59 आर्टिलरी

टाइप 59 आर्टिलरी

इसे 130 एमएम टोव्‍ड फील्‍ड एम गन एम-26 एम1954 के नाम से भी जानते हैं। टाइप 59 वर्ष 1950 में सोवियत यूनियन के समय विकसित की गई थी। अगस्‍त में ऐसी खबरें आईं हैं कि आईएसआईएस इराक ट्रूप्‍स के खिलाफ इनका प्रयोग कर रहा है।

एफआईएम-92 स्टिंगर मैनपैड्स

एफआईएम-92 स्टिंगर मैनपैड्स

अमेरिका की स्टिंगर मिसाइल्‍स इस समय आईएसआईएस फाइटर्स के कब्‍जे में हैं। फॉक्‍स न्‍यूज के मुताबिक इराक से कुछ मिसाइलों को बरामद भी किया गया। स्टिंगर एक हल्‍की और आसानी से प्रयोग में आ सकने वाली मिसाइल है जिसे सिर्फ कंधे पर रखकर ही फायर किया जा सकता है।

 ZU-23-2 सेर्गी एंटी एयरक्राफ्ट कैनन

ZU-23-2 सेर्गी एंटी एयरक्राफ्ट कैनन

अगस्‍त में अमेरिकी मीडिया ने खबर दी थी कि आईएसआईएस सोवियत दौर के समय की बनी एंटी-एयरक्राफ्ट गन को इराक की हेलीकॉप्‍टर फोर्स को निशाना बनाने के लिए प्रयोग कर रहा है।

इराकी केमिकल वेपंस

इराकी केमिकल वेपंस

जुलाई में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक आईएसआईएस ने नॉर्थ बगदाद में मौजूद केमिकल वेपंस को हथिया लिया है। हाल ही में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक आईएसआईएस कुर्दिश सेना के खिलाफ इनका प्रयोग कर रहा है।

चीनी एचजे-8

चीनी एचजे-8

कई रिपोर्ट्स ऐसी भी आई हैं जिनमें कहा गया है कि संगठन चीन की एचजे-8 मिसाइल का तेजी से प्रयोग कर रहा है। इस हथियार को चीन ने 80 के शुरुआती दशक में विकसित किया था। इस हथियार का निशाना 90 प्रतिशत तक सटीक होता है।

9के स्‍ट्रेला-2/एसए-7 ग्रेल

9के स्‍ट्रेला-2/एसए-7 ग्रेल

वाशिंगटन पोस्‍ट की खबर के मुताबिक आईएसआईएस के कई वीडियोज सामने आए हैं जिनमें फाइटर्स इसका प्रयोग कर रहे हैं। एसए-7 ग्रेल जमीन से हवा में मारने वाली मिसाइल है जिसे मैनपैड्स की ही तरह कंधे पर रखकर फायर किया जा सकता है।

अमेरिकी, इराकी एमवीज

अमेरिकी, इराकी एमवीज

आईएसआईएस ने इराक में मौजूद आर्मी बेस से हमवीज को तक अपने कब्‍जे में ले लिया है। हमवजी किसी भी तरह की रेगिस्‍तानी जगह पर आसानी से ड्राइव की जा सकती हैं। साथ ही यह व्‍हीकल कई तरह के हथियारों को रखने का सर्वश्रेष्‍ठ माध्‍यम भी है।

एम198 हावित्‍जर

एम198 हावित्‍जर

जुलाई में बिजनेस इंसाइडर ने एक खबर दी थी कि आईएसआईएस ने 55 अमेरिकी एम198 हावत्जिर्स को इराकी सेना ने हासिल कर लिया है। यह हथियार एक बार में 155 एमएम की फायरिंग तक कर सकता है और 50 मीटर के दायरे में मौजूद लोगों को मार सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+