8 हजार के बदले खाते में आ गए 82 करोड़, किस्मत ने मारी पलटी, हुआ कुछ ऐसा कि युवती ने पकड़ लिया माथा
एक महिला के खाते में गलती से 100 डॉलर (8 हजार रुपये) की बजाय 10.4 मिलियन डॉलर (82 करोड़ रुपये) ट्रांसफर हो गए। महिला इतने रकम को देख खुशी से झूम उठी और जमकर खरीदारी करने लगी।
मेलबर्न, 03 सितंबर: किस्मत कब और कहां पलट जाती है, कोई नहीं जानता है। किस्मत कब करोड़पति बना दे और कब रोडपति पता नहीं चलता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां एक महिला के खाते में गलती से 100 डॉलर (8 हजार रुपये) की बजाय 10.4 मिलियन डॉलर (82 करोड़ रुपये) ट्रांसफर हो गए। महिला इतने रकम को देख खुशी से झूम उठी और जमकर खरीदारी करने लगी। अब जब पता चला कि ये पैसे गलती से ट्रांसफर हुए हैं तो उन पर कानूनी कार्रवाई का जा रही है, साथ ही उन्हें सभी पैसे लौटाने होंगे। इसके बाद महिला ने अपना माथा पकड़ लिया है।

झटके में बदल गई किस्मत
दरअसल एक परिवार में दो बहनें रह रही हैं। उनके मोबाइल पर 82 करोड़ रुपये ट्रांसफर होने का मैसेज आया। उन्होंने उस वक्त इतनी बड़ी रकम पर ध्यान नहीं दिया। बाद में उन्होंने देखा तो बड़ी खुशी हुई और खूब खरीदारी करने लग गई।

अब उड़े होश
पैसे ट्रांसफर करने वालों को पता चला कि पैसे जितने भेजने थे उससे कहीं ज्यादा ट्रांसफर किया गया है तो उसके होश उड़ गए। उन्होंने पता लगाकर दोनों बहनों के खिलाफ कानून कार्रवाई की है। साथ ही पूरा पैसा लौटाने को कहा है। यह मामला ऑस्ट्रेलिया का है।

खरीदारी करने से खुद को रोक नहीं पाईं
परिवार को क्रिप्टोक्यूरेंसी व्यापारी क्रिप्टो डॉट कॉम द्वारा 8 हजार के बदले भेजे गए 82 करोड़ रुपये में से खर्च किए गए पूरा पैसा रिटर्न करने को कहा है। थेवमनोगरी मनिवेल और उनकी बहन दोनों मेलबर्न में रहती हैं।

दोनों बहनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई
क्रिप्टो डॉट कॉम को सात महीने बाद ऑडिट के दौरान मामला का पता चला। इसके बाद दोनों बहनों की किस्मत अचानक सी पलट गई। कुछ महीनों की खुशी बुरे सपने में बदल गई। मनिवेल और उनकी बहन पर अब कानूनी कार्रवाई हो रही है और उन्हें ब्याज सहित बड़ी रकम वापस करने का आदेश दिया गया है।

अब पकड़ लिया माथा
रिपोर्टों में कहा गया है कि मनिवेल पहले ही अपने परिवार के सदस्यों सहित छह अन्य लोगों को नकद पैसे देकर बहुत बड़ी रकम खर्च कर चुकी है। उसने एक हवेली पर 1.35 मिलियन डॉलर खर्च कर दिए। जिसमें चार बेडरूम, चार बाथरूम थे। ऑडिट में गलती का खुलासा होने तक परिवार ने सात महीने तक हाई स्टैंडर्ड लाइफ जिया।
यह भी पढ़ें- किस्मत का खेल! छुट्टे के लिए भटक रहा था शख्स, मजबूरी में खरीदा लॉटरी का टिकट, मिल गया 2 करोड़ का इनाम
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications