कोविशिल्ड वैक्सीन को लेकर गुड न्यूज, 8 यूरोपीयन देशों से ग्रीन सिग्नल, स्विटजरलैंड से भी मंजूरी मिली

यूरोप जाने वालों के लिए गुड न्यूज है। कोविशील्ड वैक्सीन को आठ यूरोपीयन देशों के साथ स्विटजरलैंड ने भी ग्रीन पास दे दी है।

नई दिल्ली, जुलाई 02: यूरोप जाने की चाहत रखने वालों के लिए एक बड़ी समस्या अब खत्म हो गई है। स्विट्जरलैंड ने आठ यूरोपीय संघ के देशों ऑस्ट्रिया, जर्मनी, स्लोवेनिया, ग्रीस, आइसलैंड, आयरलैंड, नीदरलैंड और स्पेन के साथ मिलकर भारत में बनी कोरोना वायरस वैक्सीन कोविशील्ड को मान्यता दे दी है। अब तक यूरोप जाने वालों के सामने बड़ी समस्या वैक्सीन को लेकर ग्रीन सिग्रन का नहीं मिलना था, लेकिन अब आठ यूरोपीय देशों ने कोविशील्ड वैक्सीन लेने वालों को देश आने की मंजूरी दे दी है।

Recommended Video

    Covishield Vaccine: Europe के 7 देशों ने दी Covishield वैक्सीन को मंजूरी | Corona | वनइंडिया हिंदी
    वैक्सीन पासपोर्ट से लिए अहम

    वैक्सीन पासपोर्ट से लिए अहम

    विश्व के ज्यादातर देश अब वैक्सीन पासपोर्ट बना रहे हैं और मान्यता प्राप्त वैक्सीन लेने वालों को ही देश आने की इजाजत दे रहे हैं, लेकिन कोविशील्ड वैक्सीन को अब तक यूरोपीयन देशों से मंजूरी नहीं मिली थी, लिहाजा यूरोप जाने वालों के सामने बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई थी। भारत में ज्यादातर लोगों को अब तक कोविशील्ड या कोवैक्सीन का ही टीका दिया गया है। कोवैक्सीन को अभी भी किसी दूसरे देश में इजाजत नहीं मिली है, वहीं कोविशील्ड को भी इजाजत नहीं मिलने की वजह से बड़ी दिक्कत सामने आ गई थी, लेकिन अब इस दिक्कत का समाधान हो गया है। यूरोपीयन देशों की यात्रा के लिए कोविशील्ड को मंजूरी मिलना बहुत महत्वपूर्ण था। वर्तमान में किसी भी देश की यात्रा के लिए वैक्सीन पासपोर्ट बहुत जरूरी है।

    अदार पूनावाला ने किया ट्वीट

    सोमवार को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के अदार पूनावाला ने ट्वीट किया था कि ''मैंने महसूस किया है कि कोविशील्ड लेने वाले कई भारतीयों को यूरोपीय संघ के देशों की यात्रा करने में समस्या हो रही है। मैं सभी को इस मामले को लेकर आश्वस्त करता हूं। मैंने इस मुद्दे को उच्च स्तर पर उठाया है और आशा करता हूं कि यह मामला जल्द ही राजनयिक स्तर पर नियामकों और देशों के साथ सुलझा लिया जाएगा।''

    भारत से बड़ी संख्या में लोग जाते हैं यूरोप

    भारत से बड़ी संख्या में लोग जाते हैं यूरोप

    आपको बता दें कि भारत से बड़ी संख्या में लोग नौकरी या पढ़ाई के लिए यूरोपीय देशों की यात्रा करना चाहते हैं, लेकिन भारतीय टीकों को पासपोर्ट से जोड़ने की अनुमति नहीं दिए जाने के कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। गौरतलब है कि भारत में फिलहाल चार कोरोना वैक्सीन को मंजूरी मिल चुकी है। इसमें स्वदेशी कंपनी भारत बायोटेक की कोवैक्सीन, एस्ट्राजेनेका की कोविशील्ड शामिल हैं। इसके अलावा रूस की वैक्सीन स्पुतनिक वी और मॉडर्न की वैक्सीन को भी आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी गई है। कोविड वैक्सीन पासपोर्ट वह सुविधा है जिसमें वैक्सीन की दोनों खुराक लेने के बाद इसे डिजिटल पासपोर्ट से जोड़ा जाता है और यह विदेश यात्रा की अनुमति देता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+