एक ही दिन में बाप, दादा और परदादा बन गया 78 साल का ये शख्स, पूरी फिल्मी है कहानी

एक पिता को अपनी बेटी के होने का पता 50 साल बाद चला। 50 सालों तक वो इस बात से ही अनजान थे कि उनकी कोई बेटी भी है। गैरी बर्नेस नाम के रिटार्यड अमेरिकी सैनिक एक ही दिन में न केवल बाप बने, बल्कि उसी दिन उन्हें अपने दादा और पर-दादा बनने की खुशी भी मिली।

नई दिल्ली। एक पिता को अपनी बेटी के होने का पता 50 साल बाद चला। 50 सालों तक वो इस बात से ही अनजान थे कि उनकी कोई बेटी भी है। गैरी बर्नेस नाम के रिटार्यड अमेरिकी सैनिक एक ही दिन में न केवल बाप बने, बल्कि उसी दिन उन्हें अपने दादा और पर-दादा बनने की खुशी भी मिली। गैरी बर्नेस की बेटी ओलिविया से मिलने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

Viral Story

78 साल के गैरी बर्नेस अमेरिका में सैनिक थे। इस कारण उन्होंने कई देशों की यात्रा की। उन्होंने काफी वक्त फिलीपींस में भी बिताया जहां उनके एक महिला से संबंध बने। अपनी ड्यूटी पूरी कर वो अपने देश वापस लौट आए लेकिन उन्हें नहीं मालूम था कि वो अपनी पीछे सिर्फ एक अधूरा रिश्ता नहीं, बल्कि अपने प्यार की निशानी भी छोड़कर जा रहे हैं।

सालों बाद उनके पास अचानक एक फोन आया। फोन पर एक लड़की ने उनसे डीएनए टेस्ट कराने के लिए कहा जिसके लिए गैरी फौरन राजी भी हो गए। डीएनए टेस्ट में जो सामने आया उसे देखकर गैरी खुद भी हैरान रह गए। उनकी अकेली जिंदगी में अचानक से एक बेटी आ गई थी। गैरी और ओलिविया ने टेस्ट के बाद मिलने का तय किया और दोनों जल्द मिले भी।

ओलिविया ने अंग्रेजी मीडिया को बताया कि वो 10 साल की उम्र से ही अपने पिता की खोज में लगीं थी। उनकी खोज तब खत्म हुई जब एक वेबसाइट पर उन्हें अपने पिता के बारे में जानकारी मिली। ओलिविया ने उसी वेबसाइट में दिए नंबर पर गैरी को फोन किया था।

गैरी ने बताया कि वो काफी अकेले थे और उनके कोई बच्चे भी नहीं थे लेकिन अब उनके पास पूरी फैमिली है। गैरी की बेटी ओलिविया 50 साल की हैं और उनके तीन बेटे और एक पोता भी है। अपने परिवार को पूरा होता देख गैरी को यकीन नहीं हो रहा है।

ये भी पढ़ें: #VirushkaWedding: शादी पर लोगों ने जमकर लिए मजे, सोशल पर वायरल हुए ये ट्वीट्स

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+