Australia shooting: ऑस्ट्रेलिया में गोलीबारी में 2 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोगों की मौत, देश में मचा हड़कंप

एक रिपोर्ट के मुताबिक 1981 से 2007 तक ऐसे हमलों में कुल 28 पुलिस अधिकारी मारे जा चुके हैं। इसमें से 79 फीसदी अधिकारी गोलीबारी में मारे गए। मारे जाने वाले लोगों की तुलना में पुलिसकर्मियों पर हमले की गिनती बेहद अधिक हैं।

Australia shooting

Image: Concept

ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड के सुदूर ग्रामीण इलाके में सोमवार शाम को हुई गोलीबारी में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। इसमें दो पुलिसकर्मियों की भी मौत हो गई जबकि अन्य दो पुलिसकर्मी घायल हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पुलिस ने लंबी घेराबंदी के बाद 3 अपराधियों को भी मार गिराया। जबकि एक अन्य नागरिक भी मारा गया। जानकारी के मुताबिक पुलिस अधिकारी एक व्यक्ति के लापता होने की शिकायत की जांच के लिए मौके पर पहुंचे थे, तभी उन पर घात लगाकर हमला किया गया। ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीस ने इसे देश के लिए दुखद घटना बताया है।

घात लगाकर अपराधियों ने की फायरिंग

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक घटना के दौरान कॉन्स्टेबल मैथ्यू अर्नोल्ड और राहेल मैक्रो किसी मामले की जांच को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे थे। उनके यहां पहुंचते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इससे दोनों पुलिस अधिकारियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों पुलिसकर्मियों ने हाल ही में पुलिस ज्वाइन किया था। इस दौरान एक अन्य पुलिस अधिकारी को भी गोली लगी जबकि चौथा पुलिसकर्मी किसी तरह जान बचाकर वहां से भागने में सफल रहा।

हवाई बलों का लेना पड़ सहारा

इस घटना के बाद पुलिस ने इलाके की घेरबंदी कर दी और अपराधियों की तलाशी में जुट गई। यह अभियान 6 घंटे तक चला। इस दौरान अपराधियों को खत्म करने के लिए पुलिस को हवाई बलों का भी सहारा लेना पड़ा। क्वींसलैंड पुलिस ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। पुलिस कमांडर कटरीना कैरोल ने कहा कि समाज को सुरक्षित रखने के लिए हमारे दो जाबाज जवानों ने शहादत दी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वह भावुक भी हो गई थीं।

पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे

द कंनवर्सेशन की रिपोर्ट के मुताबिक यह पहली घटना नहीं है जिसमें पुलिसकर्मियों पर घात लगाकर हमला किया गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक 1981 से 2007 तक ऐसे हमलों में कुल 28 पुलिस अधिकारी मारे जा चुके हैं। इसमें से 79 फीसदी अधिकारी गोलीबारी में मारे गए। मारे जाने वाले लोगों की तुलना में पुलिसकर्मियों पर हमले की गिनती बेहद अधिक हैं। उदाहरण के लिए, न्यू साउथ वेल्स में 2022 में पुलिस के खिलाफ 2,694 हमले दर्ज किए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+