54 साल के बुड्ढे ने 12 साल की लड़की के बेडरूम में लगाया कैमरा, अजीब है ये कहानी

रोपी गार्ड ने लड़की के कमरे में टारगेट कर सिक्योरिडी कैमरे लगाए थे।

नई दिल्ली। लंदन पुलिस ने एक 54 साल के सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया है। इस सिक्योरिटी गार्ड पर लड़की के कमरे में चोरी-छुपी तांक-झांक करने का आरोप लगा है। द सन की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी गार्ड ने लड़की के कमरे में टारगेट कर सिक्योरिडी कैमरे लगाए थे। लड़की के पिता ने सबसे पहले इस कैमरे को देखा जो कि 30 फीट ऊंचे पोल पर लगाया गया था और उसका कैमरा लड़की के कमरे की ओर घुमा हुआ था।

हादसे से सहमी हुई है बच्ची

हादसे से सहमी हुई है बच्ची

पुलिस के मुताबिक 54 साल का आरोपी शख्स सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। लड़की के द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अपने कमरे में इस तरह की हरकत से लड़का बहुत डरी हुई है। वो सदमे में आ गई है। पीड़ित लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी घर के एक कोने में छुपकर बैठी है ताकि कोई उसे देख न ले।

घर छोड़ना चाहते हैं परिवारवाले

घर छोड़ना चाहते हैं परिवारवाले

उन्होंने कहा कि उनकी बेटी अब पहले की तरह व्यवहार नहीं कर रही है। इस घटना के सामने आने के बाद से वो अपने कमरे तक से बाहर नहीं निकली। बेटी की ये हालत देख घरवाले उसे इलाके को छोड़ने का मन बना रहे है। इस घटना से पूरा परिवार परेशान और सन्न रह गया है।

बेटी के बेडरूम में कैमरा

बेटी के बेडरूम में कैमरा

इस चौंकाने वाले खुलासे को लेकर पीड़िता के पिता ने बताया कि कुछ दिनों पहले उन्होंने पास के स्टेडियम के 30 फीट ऊंचे पोल पर कैमरा लगा देखा, जो उनके घर की ओर घुमा हुआ था। उस समय उन्होंने ये सोच कर ध्यान नहीं दिया कि ये सामान्य है, लेकिन कुछ दिनों बाद जब उन्होंने कैमरे को गौर से देखा तो उसका टारगेट उनकी 12 साल की बेटी का बेडरूम था। पिता हैरान है कि आखिर कोई इतनी छोटी बच्ची के साथ ऐसा कैसे कर सकता है।

आरोपी गिरफ्तार

आरोपी गिरफ्तार

पिता ने क्लब के अधिकारियों से भी बात की, जिसके बाद उन्होंन आरोपी शख्स को निलंबित करने की बात कही। उन्होंने मामले की जांच का भी दावा किया। अब पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया ह। आरोपी शख्स पिछले 20 सालों से इस क्लब के साथ काम करता था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+