Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Alert: 7 घंटों के भीतर भूकंप के 5 बड़े झटके, इंडोनेशिया के बाद सिंगापुर और भारत के इस राज्य में कांपी धरती

Alert: 7 घंटों में भूकंप के 5 बड़े झटके,इंडोनेशिया के बाद सिंगापुर और भारत के इस राज्य में कांपी धरती

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों ने भारत समेत दुनियाभर के अलग-अलग हिस्सों में एक बार एक भूकंप के झटके आ रहे हैं। मंगलावर तड़के सुबह इंडोनेशिया में भूकंप के झटके महसूस किए गए तो उसके बाद सिंगापुर में भूकंप के तेज झडके आए हैं। वहीं बारत के अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटकों को महूसस किया गया है। इससे पहले अफगानिस्तान और ताजिकिस्तान में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। महज 7 से साढ़े सात घंटों के बीच दुनिया के अलग-अलग हिस्से में 5 बड़े भूकंप के झटके आए हैं। बार-बार आ रहे भूकंप के झटकों से लोग डरे हुए हैं।

 सिंगापुर में भूकंप के झटके

सिंगापुर में भूकंप के झटके

मंगलवार तड़के सुबह 4 बजकर 44 मिनट पर सिंगापुर में भूकंप के तेज झटके महूसस किए गए। भूकंप की तीव्रता 6.1 की मापी गई। भूकंप का केंद्र साउथ ईस्ट सिंगापुर से 1102 किमी था। भूकंप के तेज झटके की वजह से लोग डर गए। लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। हालांकि अभी तक भूकंप के चलते हुए नुकसान का आंकलन नहीं किया जा गया है। लोग बार-बार आ रहे भूकंप के बेहद डरे हुए हैं।

 भारत के अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके

भारत के अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके

भारत के अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सोमावर देर रात 1.33 बजे भारत के पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल में भूकंप के झटके आए। भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई है। भूकंप का केंद्र अरुणाचल का तवांग रहा। आपको बता दें कि पूर्वोत्तर राज्य में पछले कई दिनों ने बार-बार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। सबसे ज्यादा मिजोरम और मेघालय में भूकंप आ रहे हैं।

 इंडोनेशिया, तजाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके

इंडोनेशिया, तजाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके

सोमवार देर रात ताजिकिस्तान, अफगानिस्‍तान में भूकंप के तेज झटके आए। वहीं मंगलवार तड़के सुबह इंडोनेशिया की धरती भूकंप के झटकों से कांप उठी। एएनआई के मुताबिक इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 की मापी गई है। वहीं अफगानिस्तान में भूकंप की तीव्रता 4.6 थी तो ताजिकिस्तान में भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4 मापी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+