Honduras की महिला जेल में भड़की हिंसा, 41 कैदियों की मौत
होंडुरस में स्थित महिला जेल में दंगा भड़कने से 41 कैदियों की मौत हो गई है। अधिकतर की मौत जलने से हुई है जबकि कुछ को गोली लगी है.
होंन्डुरस की जेल में मंगलवार को दंगे की खबर सामने आई है। इस दंगे में जेल के भीतर 41 महिलाओं की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार होंडुरस स्थित जेल में अवैध गतिविधियों को लेकर अपराधियों के दो गुटों में हिंसा भड़क गई। जिसके बाद जेल में जलने की वजह से 31 कैदियों की मौत हो गई।
पब्लिक प्रोस्यूक्यूटर ऑफिस की ओर से यूरी मोरा ने कहा कि अधिकत कैदियों की मौत जलने की वजह से हुई है, जबकि कुछ की मौत गोली लगने से हुई है। मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। यह हादसा तेगुसिगालपा में स्थित तमारा में हुआ है।

सिक्योरिटी की वाइस मिनिस्टर जुलिसा विलानुएवा ने कहा कि लोगों की मौत से हम दुखी हैं। संगठित अपराध ने देश के सजा देने की व्यवस्था को अपने हाथ में ले लिया। बता दें कि इसी तरह की घटना 2019 में भी हुई थी जबक पुरुषों की जेल के भीतर 40 अपराधियों की दंगे में मौत हो गई थी।
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार यह हादसा पिछले कुछ दशकों का सबसे बड़ा हादसा है। पिछले कुछ सालों में यहां महिला जेल के भीतर हिंसा बढ़ी है, जहां कई कैदियों की हत्या कर दी गई।
देश के राष्ट्रपति शिमारा कास्त्रो ने कहा कि मैं इस घटना से स्तब्ध हूं, मैं इस घटना के बाद सख्त कदम उठाने का वादा करती हूं, जो भी इसके लिए जिम्मेदार है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इस दंगे की साजिश गैंग ने प्रशासन के सामने रची है।
बता दें कि एमएस13 और 18 दो गैंग हैं जिनके बीच दुश्मनी काफी समय से चली आ रही है। इन दोनों गैंग ने पिछले कुछ दशकों में कई अपराध को अंजाम दिया है। इससे पहले 2021 की एक रिपोर्ट में होंडुरस की जेल के भीतर अधिक भीड़, साफ सफाई, आदि को लेकर सवाल खड़ा हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications