चार शिया लड़ाकों को आईएसआईएस ने जिंदा आग के हवाले किया

बगदाद। आतंकी संगठन आईएसआईएस जो अक्‍सर निर्दयता से सिर कलम करने के लिए मशहूर हो चुका है अब एक बार फिर से अपने नए कृत्‍य की वजह से खबरों में है। इस बार आईएसआईएस ने चार लड़ाकों को जला कर मार डाला है। आईएसआईएस ने चार शिया लड़ाकों को जिंदा जलाकर इसका एक वीडियो जारी किया है।

isis-burned-4-people

आईएसआईएस की वेबसाइट पर अपलोड कियया वीडियो करीब पांच मिनट का है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि ऑरेंज कलर का जंपसूट पहने चार शिया लड़ाकों के हाथ-पैर लोहे की जंजीर से बंधे हुए हैं।

उन्हें लोहे के एक ढांचे पर टंगा हुआ दिखाया गया है। बाद में नीचे से आग लगा दी गई है। वीडियो में मौजूद शिया लड़ाके खुद को हश्द शाबी उर्फ पॉपुलर मोबिलाइजेशन संगठन के सदस्य बता रहे हैं।

इन लड़ाकों ने मरने से पहले यह भी बताया है कि उन्हें अनबर प्रांत की राजधानी रमादी से 400 किलोमीटर दूर नेखीब इलाके से बंधक बनाया गया। वीडियो इराक के अनबर में शूट किया गया है। आईएसआईएस ने कहा है कि यह चारों सरकार के लिए संगठन की जासूसी करने आए थे।

वीडियो में एक नकाबपोश आतंकवादी बताता है कि फलुजा शहर के पूर्व में स्थित गरमा में शियाओं द्वारा एक सुन्नी व्यक्ति और दियाला प्रांत में तीन सुन्नियों को जलाकर मारे जाने के प्रतिशोध में ये हत्याएं की जा रही हैं।\

इस वीडियो में एक सुन्नी व्यक्ति को आग मे झुलसते दिखाया गया है जहां शिया तमाशबीन बनकर खड़े हैं। उसके बाद शिया लड़ाके झुलसे हुए शव को तलवार से टुकड़ों में काटते नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+