39 लाख आया एक दिन की बिजली का बिल, देखते ही चकरा गया शख्स का सिर, जानें क्यों

नई दिल्ली, 27 अप्रैल: आप लोग अपने घर में बिजली का खूब इस्तेमाल करते होंगे, इसके बाद भी आपका बिल औसतन 4000-5000 रुपये प्रति महीने आता होगा। अगर बहुत ज्यादा एसी या रूम हीटर चलाया जाए तो एक सामान्य घर का बिल 10 हजार रुपये प्रति महीने तक भी जा सकता है, लेकिन अब ब्रिटेन से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। वहां पर एक शख्स का एक दिन का बिल इतना आया कि उसे देखकर होश उड़ गए।

39 लाख का बिल

39 लाख का बिल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रिटेन के एक व्यक्ति का बिल 40 हजार पाउंड आया। भारत के हिसाब से ये राशि 39 लाख रुपये के आसपास होगी। आप अगर ये सोच रहे कि ये बिल एक साल या एक महीने का है, तो आप गलत हैं। ये बिजली का बिल सिर्फ एक दिन का था, जिसे देखकर उस शख्स को बड़ा सदमा लगा। बिजली विभाग वालों ने भी उससे कह दिया कि स्मार्ट मीटर की रीडिंग कभी गलत नहीं होती है।

विभाग मानने को तैयार नहीं

विभाग मानने को तैयार नहीं

पीड़ित शख्स का नाम पॉल डेविस (46) है, जो यूके के स्कंथॉर्प में रहते हैं। हाल ही में उनके पास एक बिल आया, जिसमें राशि 39 लाख रुपये लिखी थी। उन्होंने बिजली विभाग को फोन किया और बताया कि वो इतनी बिजली का उपयोग नहीं करते, इस वजह से इतना ज्यादा बिल आना असंभव है। इस पर अधिकारियों ने कहा कि स्मार्ट मीटर कभी भी गलत नहीं होते, ऐसे में वो भुगतान कर दें।

सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी की शिकायत

सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी की शिकायत

इसके बाद डेविस ने बिजली का मीटर निकाला और उसे बंद करके घर के अंदर रख दिया। फिर उन्होंने बिजली विभाग के सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी की शिकायत की, लेकिन कोई उनकी बात मानने को तैयार नहीं था। बाद में कुछ अधिकारी जांच के लिए तैयार हुए, जिस पर डेविस ने थोड़ी राहत की सांस ली। डेविस के मुताबिक आमतौर पर उनके घर का बिल 400 पाउंड प्रति महीने आता है, ऐसे में 40000 पाउंड बिल एक दिन में आने का सवाल ही नहीं उठता।

आखिर बदला गया मीटर

आखिर बदला गया मीटर

कुछ दिनों बाद बिजली विभाग ने माना कि डेविस को जो बिल मिला है, वो गलत है। एक दिन में किसी घर का बिल 39 लाख रुपये नहीं आ सकता है। अगर पूरे मोहल्ले का भी बिल काउंट कर लें तो एक दिन का इतना नहीं आएगा, ऐसे में साफ हो गया कि बिल गलत है। इसके बाद उनके घर पर लगे मीटर को भी बदल दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+