ISIS के खिलाफ 39 मुसलमान देशों का गठबंधन, सेना प्रमुखों ने की मुलाकात
रियाद। दुनिया के 39 इस्लामिक देशों के सेना प्रमुखों ने रविवार को मुलाकात की और आईएसआईएस के साथ ही आतंकवाद को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया।

आतंकवाद के खिलाफ मोर्चे खोलने वाले इस्लामिक सेना संगठन के सदस्यी देशों के सेना प्रमुखों ने रियाद में पहली मीटिंग में आतंकियों को मिलने वाली हर मदद को खत्म करने का प्रण लिया।
भारतीय पादरी को आईएसआईएस ने सूली पर चढ़ाया
न्यूज चैनल 'अल अरबिया न्यूज' की रिपोर्ट के अनुसार, गठबंधन के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल अहमद असीरी ने कहा कि बैठक में आतंकवाद से लड़ने के लिए वैचारिक, मीडिया, आर्थिक व सैन्य पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
उन्होंने बताया कि 39 मुस्लिम देशों की उपस्थिति गठबंधन के महत्व और उसकी प्रकृति की बाबत एक मजबूत संदेश देती है।
आईएसआईएस से आजाद पल्मायरा
ब्रिगेडियर जनरल असीरी के मुताबिक आईएसआईएस का सामना करने के लिए ताकत की जरूरत है। इस बैठक का मकसद आतंकवाद के खिलाफ एक एकजुट रणनीति तैयार करना है।
सऊदी अरब ने आतंकवाद को पालने-पोसने वालों का पता लगाने के लिए एक दस्तावेज पेश किया है।
ब्रिगेडियर जनरल असीरी ने कहा कि यह संगठन अंतर्राष्ट्रीय कानून व मानकों के अनुरूप काम करेगा गौरतलब है कि सऊदी अरब के रक्षा मंत्री प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने पिछले वर्ष दिसंबर में आतंकवाद का सामना करने के लिए एक
इंटीग्रेटेड मुस्लिम कम्यूनिटी की स्थापना की थी।












Click it and Unblock the Notifications