मेक्सिको भूकंप: स्कूल की इमारत गिरने से 20 बच्चों की मौत, 30 अब भी लापता
Recommended Video

नई दिल्ली। मेक्सिको में आए भीषण भूकंप ने तबाही मचा दी है। 7.1 तीव्रता के भूकंप ने 217 लोगों की जान ले ली। इमारतें धराशायी हो गईं। भूकंप के चलते मेक्सिको की राजधानी में एक स्कूल की बिल्डिंग ढहने से 20 बच्चों की मौत हो गई, जबकि अभी भी 30 बच्चे लापता है।

मेक्सिको शिक्षा विभाग के अवर सचिव जेवियर त्रेविनो ने बताया कि मेक्सिको सिटी के दक्षिण में एनरीके रेब्सामेन प्राइमरी स्कूल की तीन मंजिला इमारत ढहने की वजह से 20 बच्चों की मौत हो गई। अभी भी बाकी 30 बच्चों की तलाश की जा रही है। मैक्सिकन राष्ट्रपति एनरिक पेना नीटो ने कहा कि 22 मौतों की पुष्टि हो चुकी है। जबकि 30 बच्चे और 8 शिक्षक अभी भी लापता है। लापता बच्चों की तलाश की जा रही है। आपातकर्मियों को मलबे के नीचे एक शिक्षक और एक छात्र जीवित मिला है और उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।
मलबे में दबे बच्चों को निकालने के लिए राहत कार्य युद्ध स्तर पर चल रहे हैं। वहीं इस कार्य में सैंकड़ों सैनिक, पुलिस, असैन्य स्वयंसेवी और खोजी कुत्ते शामिल हैं।आपको बता दें कि इस तरह का भीषण भूकंप ने इसी दिन साल 1985 के मेक्सिको में तबाही मचाई थी। इस काले दिवस पर एक बार फिर से तबाही मची है। इस शक्तिशाली भूकंप की काली यादों को ताजा कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications