अपनी ही प्रेग्नेंसी से अनजान मॉडल ने एक मिनट के अंदर दिया बच्ची को जन्म
नई दिल्ली। 23 साल की मॉडल जो इंस्टाग्राम पर किसी स्टार से कम नहीं है, बच्चे को जन्म देने से पहले इस बात से अनजान थी कि वह गर्भवती है। यह बात और भी दिलचस्प है कि उसे जन्म देने के 10 मिनट पहले ही पता लगा कि वह प्रेग्नेंट है। आपको सुनकर हैरानी होगी लेकिन यह सच है और मॉडल हैं ऑस्ट्रेलिया की एरिन लैंगमेड। एरिन ने बाथरूम में बच्चे को जन्म दिया। एरिन अब मां बन चुकी हैं, यह जानकर उनके फैंस को भी हैरानी हो रही है।

37 हफ्तों तक नहीं थी कुछ खबर
एरिन अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर लगातार सेल्फीज पोस्ट कर रही थीं और कोई अंदाजा तक नहीं लगा सकता था कि वह गर्भवती हैं। प्रेग्नेंसी के 37वें हफ्ते में तक उन्हें अपने शरीर में किसी भी तरह के कोई बदलाव नहीं नजर आए। कोई भी बेबी बंप नहीं था और न ही किसी तरह की मॉर्निंग सिकनेस उन्हें कभी फील हुई। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया को बताया कि उन्हें ऐसा कुछ भी फील नहीं हुआ जो आमतौर पर एक गर्भवती स्त्री को महसूस होता है। उनकी मानें तो वह गर्भनिरोधक ले रही थीं और साथ ही उनके कपड़े भी उन्हें फिट आते थे।
इंस्टाग्राम पर पोस्ट की बेटी के साथ फोटो
एक हफ्ते पहले ही एरिन ने इंस्टाग्राम पर अपनी नवजात बेटी के साथ फोटो पोस्ट की। इसके साथ ही उन्होंने अपने फॉलोअर्स को अपने मां बनने की जानकारी दी। उनकी बेटी का इस्ला है और कंबल में लिपटी इस बच्ची की तस्वीर को कई लोगों ने लाइक भी किया है। लैंगमेड ने इसके साथ ही लिखा, 'हमारी जिंदगी का सबसे मुश्किल हफ्ता।' लैंगमेड ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर मीडिया में जो भी जानकारी दी है उसे विशेषज्ञ एक अपवाद मानते हैं। लेकिन वे यह भी कहते हैं कि यह 'स्टील्थ' या 'क्रेप्टिक' प्रेग्नेंसी का नतीजा है।

विशेषज्ञों ने बताया एक असाधारण घटना
इस केस में हुई एक स्टडी की मानें तो 2,500 महिलाओं में सिर्फ एक महिला ही ऐसी होती है तो इस बात का अहसास तब तक नहीं कर पाती कि वह गर्भवती है जब तक उसे लेबर पेन नहीं होता है। वहीं हर 475 में से एक महिला को 20 हफ्तों बाद ही पता लग पाता है कि वह गर्भवती है। लेकिन वहीं इस विषय पर हुए कुछ और अध्ययनों में यह बात साबित हुई है कि डॉक्टर खुद इस स्थिति को लेकर हैरान रहते हैं। उन्हें कभी-कभी खुद मालूम नहीं लग पाता है कि किसी महिला के साथ ऐसा कैसे हो सकता है। लैंगमेड की बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है और उसका वजन आठ पौंड है। ऑस्ट्रेलियन मीडिया की मानें तो एक मिनट के अंदर ही बच्ची का जन्म हो गया मगर यह घटना कपल्स को डराने वाली थी।

साल 2015 में भी हुआ ऐसा
लैंगमेड और उनके पार्टनर डैन कार्टी ने 7 न्यूज के साथ इंटरव्यू में यह बात कही है। कार्टी ने बताया कि लैंगमेड बाथरूम में चिल्ला रही थीं और वह जब बाथरूम में गए तो देखा वह इस्ला के साथ जमीन पर पड़ी हैं। इसके बाद उन्होंने तुरंत इमरजेंसी को कॉल किया क्योंकि बच्ची नीली पड़ने लगी थी। ऑपरेटर ने उनसे पूछा कि लैंगमेड कितने हफ्तों की गर्भवती थीं? कार्टी ने इस पर कहा, 'हमको यही नहीं मालूम था कि वह गर्भवती हैं। मां पूरी तरह से ठीक है लेकिन बच्ची ठीक नहीं है।' स्टेल्थ प्रेग्नेंसी पिछले कुछ समय से खबरों में है और साल 2015 में उस समय खबरों में आई थी जब 23 साल की कैथरीन क्रोपास ने 10 पौंड की एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया था।












Click it and Unblock the Notifications