पेट में उठा अचानक दर्द, अस्पताल पहुंचने पर खुला 9 महीने की प्रेग्नेंसी का राज

जब कोई लड़की मां बनती है तो उसके शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। प्रेगनेंसी शुरू होते ही पीरियड्स रुक जाते हैं और बढ़ते हफ्तों के साथ लड़की का पेट भी बढ़ता जाता है लेकिन 21 साल की शेर्लोट के साथ ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।

Charlotte Thomson

लंदन। जब कोई लड़की मां बनती है तो उसके शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। प्रेगनेंसी शुरू होते ही पीरियड्स रुक जाते हैं और बढ़ते हफ्तों के साथ लड़की का पेट भी बढ़ता जाता है लेकिन 21 साल की शेर्लोट के साथ ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। 21 साल की शेर्लोट थॉमसन को डिलीवरी से कुछ घंटे पहले ही पता चला की वो प्रेगनेंट हैं। उनकी प्रेगनेंसी की खबर ने सिर्फ उन्हें नहीं, बल्कि हर किसी को हैरान कर के रख दिया है।

अचानक उठा तेज दर्द

अचानक उठा तेज दर्द

इंग्लैंड के न्यूकैसल की रहने वालीं 21 साल की शेर्लोट थॉमसन नर्सरी नर्स हैं। एक दिन रात को तकरीबन 2:30 बजे उन्हें अचानक पेट में तेज दर्द उठा। दर्द काफी तेज था। उन्होंने दर्द कम करने के लिए दवाई ले ली लेकिन उससे दर्द और तेज हो गया। उन्हें काफी वजाइनल ब्लीडिंग भी हो रही थी। जब दर्द असहनीय हो गया तो शेर्लोट को लगा कि कुछ गंभीर है और उन्होंने अस्पताल जाना ही बेहतर समझा।

अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया सच

अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया सच

अस्पताल पहुंचने पर शेर्लोट को ऐसा शॉक लगा जिसे वो जिंदगी में कभी नहीं भूल पाएंगी। डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि वो प्रेगनेंट हैं। शेर्लोट ने डॉक्टरों को समझाया कि वो प्रेगनेंट नहीं हैं, क्योंकि उन्हें पीरियड्स हो रहे हैं और उनका पेट भी एकदम फ्लैट है। डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड किया तो खुद शेर्लोट भी हैरान रह गईं। वो वाकई में प्रेगनेंट थीं। इसके दो घंटे बाद ही शेर्लोट ने एक बेटी को जन्म दिया।

'जिंदगी में सबसे ज्यादा सरप्राइजिंग था ये'

'जिंदगी में सबसे ज्यादा सरप्राइजिंग था ये'

शेर्लोट के प्रेगनेंसी की खबर से उनके मां-बाप भी शॉक हो गए। वहीं उनके कलीग्स को भी लगा कि वो मजाक कर रही हैं। नौ महीने में शेर्लोट का पेट बिल्कुल भी नहीं बढ़ा और उन्हें ब्लीडिंग होती रही जिससे उन्हें लगा कि उन्हें आम पीरियड्स हो रहे हैं। वो अपने पहले के कपड़ों में भी एकदम फिट आ रहीं थीं। शेर्लोट की बेटी का जन्म साल 2015 में हुआ था और उन्होंने उसका नाम मॉली रखा है। वो कहती हैं कि जिंदगी में इससे ज्यादा सरप्राइजिंग और कुछ नहीं हो सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+