बिना वीजा के अफगानिस्तान से भारत पहुंचेंगे सिख-हिन्दू, इस संगठन ने उठाया हवाई यात्रा का खर्च

नई दिल्ली, 14 जुलाईः अफगानिस्तान में जुल्मों के शिकार अल्पसंख्यक हिन्दू और सिखों के भागने का सिलसिला जारी है। अफगानिस्तान से गुरुवार को 21 हिन्दू-सिख विमान द्वारा नई दिल्ली पहुंचेंगे। काम एयर द्वारा संचालित ये वाणिज्यिक विमान काबुल से निकलेगी और दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर उतरेगी। ये सभी सिख बिना वीजा के भारत पहुंच रहे हैं। इनके साथ एक शिशु भी भारत पहुंचेगा।

photo- Demo

SGPC ने किया किराए का भुगतान

SGPC ने किया किराए का भुगतान

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने भारतीय विश्व मंच और भारत सरकार के समन्वय से संगटग्रस्त अफगान अल्पसंख्यक हिन्दू और सिखों को निकालने की पहल की। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने अफगान अल्पसंख्यकों को उनके किराए का भुगतान करके मानवीय सहायता प्रदान की। काम एय़र, अफगानिस्तान की सबसे बड़ी निजी विमान सेवा है।

पुनर्वास चाहने वालों की मदद करेगी SGPC

पुनर्वास चाहने वालों की मदद करेगी SGPC

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी भारत में पुनर्वास चाहने वाले वैध व्यक्तियों को भी सहायता प्रदान करेगी। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधिकारी और अफगान हिन्दू और सिख समुदाय के नेता संकटग्रस्त अफगान अल्पसंख्यकों की सुविधा के लिए दिल्ली हवाई अड्डे पर मौजूद रहेंगे। उनके आगमन के बाद पूरा दल गुरुद्वारा श्री गुरु अर्जुन देव, तिलक नगर के लिए रवाना होगा।

130 हिन्दू रह गए बाकी

130 हिन्दू रह गए बाकी

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और इंडियन वर्ल्ड फोरम के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह ने अपने अधिकारियों को इन संकटग्रस्त व्यक्तियों को उच्चतम स्तर पर सुविधा प्रदान करने का निर्देश दिया है। इस निकासी के बाद 130 से अधिक अफगान हिन्दू और सिख अभी भी अफगानिस्तान में रह गए हैं और लगभग 60 आवेदन अभी जारी करने के लिए भारत सरकार के पास लंबित हैं। इससे पहले 11 अफगान सिखों को काबुल से नई दिल्ली लाया गया था, जिसमें 18 जून को काबुल में करते परवन गुरुद्वारा हमले में घायल हुए रकबीर सिंह औऱ हमले में मारे गए सविंदर सिंह की राख भी शामिल है।

18 जून को ISKP ने किया था हमला

18 जून को ISKP ने किया था हमला

18 जून को इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत ने काबुल में कर्ता परवन गुरुद्वारे पर हमला किया जिसमें लगभघ 50 हिंदू, सिख और तालिबान के सदस्य मारे गए। बता दें कि अफगानिस्तान में सिख समुदाय सहित धार्मिक अल्पसंख्यक हिंसा का शिकार हो रहे हैं। पिछले साल अक्टूबर में काबुल के कार्त-ए-परवान जिले के एक गुरुद्वारे में 15 से 20 आतंकियों ने घुसकर गार्डों के बांध दिया था। इसके अलावा मार्च 2020 में काबुल के शॉर्ट बाजार इलाका स्थित श्री गुरू हर राय साहिब गुरुद्वारा में एक घातक हमला हुआ जिसमें 27 सिख मारे गए और कई लोग घायल हो गए। इस्लामिक स्टेट के आतंकियों ने हमले की जिम्मेदारी ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+