अमेरिका में दो महिलाओं ने बाथरूम में किया ट्रांसजेंडर महिला का यौन उत्‍पीड़न

वॉशिंगटन। अमेरिकी में नॉर्थ कैरोलिना की दो महिलाओं पर एक ट्रांसजेंडर महिला का यौन उत्‍पीड़न करने पर गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों महिलाओं ने बार के बाथरूम में ट्रांसजेंडर को परेशान किया था। महिलाओं पर यौन उत्‍पीड़न के अलावा सेकेंड डिग्री किडनैपिंग का आरोप भी लगा है। यह घटना नौ दिसंबर है की और घटना के अगले दिन 911 पर कॉल करके इसकी शिकायत दर्ज कराई गई थी। अभी तक कॉलर का नाम रिलीज नहीं किया गया है। नॉर्थ कैरोलिना में ट्रांसजेंडर्स के लिए अलग पब्लिक रेस्‍टरूम नहीं हैं और इस बात को लेकर इस यहां पर समुदाय के बीच काफी गुस्‍सा है।

बॉन्‍ड पर हुईं रिहा

बॉन्‍ड पर हुईं रिहा

शिकायत में बताया गया है कि दो महिलाओं 38 वर्षीय अंबर हारेल और 31 वर्ष की जेसिका फ्लॉवर ने बाथरूम में पीड़‍िता को जकड़ लिया और उस पर कई तरह की टिप्‍पणियां कीं। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि कॉल पीड़‍िता की तरफ से ही की गई थी या फिर किसी और ने कॉल करके शिकायत दर्ज कराई थी। न्‍यूज एजेंसी एपी की ओर से बताया गया है कि पीड़‍िता की उम्र करीब 29 वर्ष बताई जा रही है। कॉलर की ओर से बताया गया कि दोनों महिलाएं लगातार उसका उत्‍पीड़न कर रही थीं।

 एक आरोपी ने किया सरेंडर

एक आरोपी ने किया सरेंडर

बार टेंडर ने उन्‍हें ऐसा नहीं करने को कहा लेकिन इसके बाद भी दोनों ने उसकी नहीं सुनीं और उसे परेशान करती रहीं। हालांकि दोनों महिलाओं और पीड़‍िता के बीच शुरुआत‍ में काफी मजाक हो रहा था लेकिन मजाक कुछ देर बार लड़ाई-झगड़े में तब्‍दील हो गया। इस घटना में अंबर को पुलिस ने गिरफ्तार किया तो वहीं दूसरी आरोपी फ्लॉवर ने मंगलवार को सरेंडर कर दिया। दोनों को बॉन्‍ड पर छोड़ दिया गया। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि दोनों के पास वकील था या नहीं।

कैदियों की लिस्‍ट से हटाया गया नाम

कैदियों की लिस्‍ट से हटाया गया नाम

फ्लॉवर को वेक काउंटी जेल में 30,000 अमेरिकी डॉलर के बॉन्‍ड पर रिहा किया गया। बुधवार को उसका नाम जेल के बाकी कैदियों की लिस्‍ट से हटा दिया गया है। हारेल को 50,000 अमेरिकी डॉलर की रकम के साथ जमानत पर रिहा किया गया। दोनों महिलाएं एक हेयर सैलून में काम करती हैं और दोनों ने इस घटना पर अभी तक किसी भी तरह को कोई बयान जारी नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+