काबुल में आतंकी हमला, दो भारतीयों समेत 9 की मौत
काबुल। अभी बुधवार को लोग कराची में हुए आतंकी हमले से उबर भी नहीं पाये थे कि काबुल में हुए आतंकी हमले ने लोगों को हिला कर रख दिया है। बुधवार को काबुल के एक मशहूर गेस्ट हाउस पर आतंकी हमला हुआ, जिसमें दो भारतीयों समेत नौ लोगों की मौत हुई है। इस हमले में तीन हमलावर भी मारे गये हैं। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक बंदूकधारियों के निशाने पर भारतीय राजनयिक थे।
अफगानिस्तान मीडिया के मुताबिक बुधवार शाम को कुछ बंदूकधारी शाम को रेस्टोंरेट में घुस गये थे, घटना के वक्त गेस्टहाउस के अंदर करीब 44 लोग फंसे हुए थे। पुलिस और सुरक्षा बल वहां मौजूद कुछ लोगों को सुरक्षित निकाल ले आये हैं लेकिन अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है।
काबुल में आतंकी हमला, दो भारतीयों समेत 9 की मौत
पीएम मोदी ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए चिंता व्यक्त की है, चीन के लिए रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कहा कि मुझे यह खबर मिली मैं चितिंत हूं और लोगों की सलामती के लिए ऊपर वाले से दुआ मांगता हूं।













Click it and Unblock the Notifications