Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

प्रतिष्ठित ओहियो यूनिवर्सिटी से पढ़े दो भारतीय भाई करते थे अल कायदा की मदद

वाशिंगटन। अमेरिका में दो भारतीय भाईयों को अल कायदा के नेता अनवर अल अवलाकी को मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों भाईयों को दो और लोगों के साथ आतंकी संगठन अल कायदा को मदद करने आरोपों में गिरफ्तार किया गया है।

al-qaeda-indian-brothers

प्रॉसिक्‍यूशन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक दो भारतीय भाई 37 वर्षीय याह्यया फारुख मोहम्‍मद और उसके 38 वर्षीय भाई इब्राहीम जुबैर मोहम्‍मद को दो औरआरोपियों 35 वर्षीय आसिफ अहमद सलीम और 45 वर्षीय सुल्ताने रूम सलीम के साथ गिरफ्तार किया गया है।

यह चारों अल कायदा के आतंकियों को साजो-सामान संबंधी मदद मुहैया कराने की साजिश करने का आरोप लगाया गया है। फारूक और इब्राहीम पर बैंकों में हजारों डॉलर की धोखाधड़ी करने का अतिरिक्त आरोप भी लगाया गया गया है।

अटॉर्नी जनरल जॉन का‍रलिन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक यह चारों अवलाकी के कहने पर जेहाद के लिए कई तरह की मदद मुहैया करा रहे थे। फारुख ओहियो स्‍टेट यूनिवर्सिटी में एक इंजीनियर था और उसने वर्ष 2002 से लेकर 2004 के बीच यहां पर अपनी पढ़ाई पूरी की थी। वर्ष 2008 में उसने एक अमेरिकी नागरिक से शादी कर ली।

वहीं उसका भाई इब्राहिम ने इलिनियॉस यूनिवर्सिटी से अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। वह वर्ष 2001 से 2005 तक इस यूनिवर्सिटी का स्‍टूडेंट रहा था।

इसके बाद वर्ष 2006 में वह ओहियो के टॉलेडू चला गया और उसने भी एक अमेरिकी नागरिक से शादी कर ली। वह वर्ष 2007 तक अमेरिका में स्‍थायी नागरिक की तरह रह रहा था।

इन दोनों भाईयों ने जवनरी 2005 से जनवरी 2012 तक बाकी दो आरोपियों के साथ मिलकर अवलाकी की साजिश को मदद करने के लिए पैसे और दूसरे सभी साजो-सामान से मदद की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+