बम धमाकों से दहला लाहौर का चर्च, 15 मरे 78 घायल
लाहौर। पाकिस्तान के रोमन कैथोलिक चर्च के पास दो जोरदार बम धमाके के बाद 15 लोगों की मौत हो गयी है। दोनों बम धमाके लाहौर के रोमन कैथोलिक चर्च और क्राइस्ट चर्च के पास हुए। वहीं इस धमाके में 78 से अधिक लोग जख्मी हो गये हैं।

धमाके की बड़ी बातें
- धमाके को दो हमलावरों ने अंजाम दिया।
- धमाके में मरने वालों की संख्या 15 पहुंची।
- पाकिस्तान तालिबान ने धमाके की जिम्मेदारी ली।
- धमाके के बाद दोनों हमलावरों ने अपने आप को चर्च के गेट पर आग के हवाले कर दिया।
- धमाके की जिम्मेदारी टीटीपी के जमातुल अहरार ने ली है।
- धमाके में में एक 12 साल के बच्चे की भी मौत हो गयी है
- धमाके में 78 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
- इस मामले में 2 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
- भीड़ में पकड़े गये एक युवक को भीड़ ने बुरी तरह से पीटा है।
- यह बम धमाका दो आत्मघाती हमलावरों ने अंजाम दिया।












Click it and Unblock the Notifications