Turkey earthquake: मलबे में से 10 दिन बाद जिंदा निकाली गई 17 साल की लड़की, बताया कैसे जीती जिंदगी की जंग

ओल्मेज ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘मलबे में दबे होने के दौरान खुद को विचलित किए बिना टाइम पास करने की कोशिश की। समय पास करने के लिए मेरे पास कुछ भी नहीं था।

17-year-old girl pulled out alive

Image: Twitter

तुर्की में आए विनाशाकरी भूकंप में अब 10 दीन बीत चुके हैं। अब तक इस हादसे में 41 हजार से भी अधिक लोगों के शव मिल चुके हैं। इतना लंबा वक्त बीत जाने के बाद अब इसकी उम्मीद रह गई है कि मलबे के भीतर कोई शख्स जिंदा सही सलामत बच गया होगा। लेकिन आपने वो कहावत सुनी ही होगी कि जाके राखो साईयां मार सके न कोय... तुर्की के कहारनमारस शहर में 17 साल की एक लड़की एलीना ओल्मेज भूकंप के 10 दिन बाद गुरुवार को मलबा हटाने पर जिंदा मिली।

लोगों ने कहा- ये तो चमत्कार है

एलीना ओल्मेज के इतने लंबे वक्त तक मलबे के भीतर जिंदा बच जाने को चमत्कार बताया जा रहा है वहीं, एलीना को चमत्कारी लड़की की संज्ञा दी जा रही है। एलीना के चाचा ने उसे गले लगाते हुए कहा कि हम उसे बचाने वाले रेस्क्यू दल के लोगों को कभी नहीं भूलेंगे। रेस्क्यू में शामिल टीम के एक शख्स ने कहा कि वे भी लड़की को देखकर चौंक गए, क्योंकि वह भीषण ठंड के बावजूद मलबे में 10 दिनों तक दबी रही और सही सलामत मिली।

रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल दल के एक सदस्य ने तुर्की मीडिया को बताया कि एलीना को भूकंप में ढह चुके एक अपार्टमेंट के ब्लॉक से निकाला गया। रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल कर्मचारी अली अकडोगन ने एजेंसी को बताया कि एलीना को जब बचाया गया तो उसने एक बार आंख खोली और फिर बंद कर ली। अली ने आगे कहा कि हम पिछले एक हफ्ते से मलबा हटाने का काम कर रहे हैं। जब भी हमें कोई जीवित शख्स या जानवर तक मिलता है तो हमारी खुशी का ठिकाना नहीं रहता।

एलीना को बचाने वाली टीम का हिस्सा रहे हैसर एटलस ने बताया कि इस बच्ची की जान कैसे बचाई गई। हैसर एटलस ने कहा कि जब एलिना के मलबे में दबे होने और उसके जिंदा होने का पता चला तो, सबसे पहले हमने उसका हाथ पकड़ा और फिर उसे बाहर निकाला। वह उस दौरान ठीक स्थिति में नजर आ रही थी। फिल्हाल वो बातचीत करने में सक्षम है उन्होंने आगे कहा कि मुझे उम्मीद है कि एलिना के बारे में आगे भी अच्छी खबर मिलती रहेगी। कुछ देर बाद जिंदा बच गई बच्ची ओल्मेज ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मलबे में दबे होने के दौरान खुद को विचलित किए बिना टाइम पास करने की कोशिश की। समय पास करने के लिए मेरे पास कुछ भी नहीं था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+