मालद्वीप के नागरिकों ने किया एमएच 370 को देखने का दावा

mh 370.search
कुआलालंपुर। एमएच 370 अब शायद एक ऐसी पहेली में तब्‍दील होता जा रहा है कि जिसके जल्‍द सुलझने की सारी उम्‍मीदें अब कमजोर होती जा रही हैं। 12 दिनों से सर्च ऑपरेशन जारी है लेकिन फिर भी एफबीआई से लेकर इंडियन नेवी, किसी के हाथ कोई भी कोई सुराग नहीं लग सका। बुधवार को जो खबरें आईं हैं उन पर यकीन किया जाए तो मालद्वीप की एयरपोर्ट अथॉरिटी ने दावा किया है कि कुछ गांव वालों ने यह बताया है कि उन्‍होंने पैसेंजर जेट को काफी निचले स्‍तर पर उड़ते हुए देखा है।

मालद्वीप एयरपोर्ट्स पर कम्‍यूनिकेशन मैनेजर के तौर पर काम करने वाले हासन आरीफ ने वॉल स्‍ट्रीट जनरल को फोन करके यह जानकारी दी कि उनके पास गांव वालों के दावों की पुष्टि करने के कोई सुबूत नहीं हैं लेकिन स्‍थानीय पुलिस अब गांववालों के दांवों की जांच में जुट गई है।

मलेशियाई जांचकर्ताओं के मुताबिक उनके पास एमएच 370 के करीब आठ बजे आया सैटेलाइट पिंग यह इशारा करता है कि यह दो संभावित जगहों पर हो सकता है। एक, यह एशियाई महाद्वीप में कहीं है और दूसरी कि यह भारतीय महासागर के दक्षिणी हिस्‍से में हो सकता है। इन दोनों ही जगहों पर 26 देश सैटेलाइट के जरिए सर्च ऑपरेशन को अंजाम देने में लगे हुए हैं जिनमें थाइलैंड से लेकर कजाखिस्‍तान और इंडोनेशिया तक शामिल हैं।

मालद्वीप भारतीय महासागर के दक्षिणी-पश्चिमी हिस्‍से में आता है। कुडा हुवाधू आईलैंड की एक स्‍थानीय सभा के अध्‍यक्ष मोहम्‍मद झाहीम ने बताया है कि यहां के पांच नागरिकों की ओर से उन्‍हें जानकारी दी गई कि उन्‍होंने एक विमान को यहां के समय के मुताबिक सुबह 6:15 मिनट पर काफी नीचे की तरफ उड़ते हुए देखा है।

इस छात्र के मुताबिक इस प्‍लेन पर नीले और लाल रंग की एक पट्टी बनी हुई थी

यह घटना आठ मार्च की ही है और मालद्वीप में जिस समय 6:15 मिनट का समय हो रहा था उस समय मलेशिया में सुबह 9:15 मिनट का समय था यानीयह विमान आठ घंटे से भी ज्‍यादासमय तक हवा में था। कुआलालंपुर से मालद्वीप तक का सीधा रास्‍ता सिर्फ चार घंटे का है लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि कम रफ्तार और निचले स्‍तर पर उड़ने की वजह से इसे आठ घंटे का समय लगा।

यहां रहने वाले एक 15 वर्षीय छात्र ने दावा किया कि आठ मार्च को जब वह अपने घर के बाहर खड़ा था उसने सुबह 7: 30 बजे एक प्‍लेन को देखा। इस छात्र ने अपना नाम नहीं बताया लेकिन कहा है कि यह प्‍लेन इतना नीचे था

कि वह इसके रंगों को भी आसानी से देख सकता था। इस छात्र के दावों पर अगर यकीन किया जाए तो इस प्‍लेन पर नीले और लाल रंग की एक पट्टी बनी हुई थी। छात्र ने बताया है कि ऊपर से उड़ते हुए किसी भी प्‍लेन के रंगों को उसने कभी इतनी आसानी से नहीं देखा था।

वहीं इसके पिता ने भी यह बात बताई है कि गांव वालों ने आजतक कभी भी कोई हवाई जहाज नहीं देखा था। गांववाले आजकल एक गायब विमान से जुड़ी खबरों के बारे में सुन रहे हैं। ऐसे में उन्‍हें लगा कि उनके बेटे ने उन्‍हें जो बात बताई है वह उसके बारे में पुलिस को जानकारी दें। कुछ इसी तरह के दावे एक और आईलैंड पर रहने वाले नागरिकों की ओर से भी किए जा रहे हैं।

दूसरी तरफ ताइवान की यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले एक छात्र ने भी एक फोटोग्राफ पोस्‍ट की है जिसमें एक विमान जंगलों से गुजरता हुआ नजर आ रहा है। इन सारे दावों के साथ ही अब एमएच 370 की जांच में यू-टर्न आ गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+