इराक़ में आत्मघाती हमला, 15 की मौत

बगदाद में एक पुलिस नाके के पास हुए इस हमले में 45 लोग घायल हुए हैं। फिलहाल किसी आतंकी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहींं ली है।

बग़दाद में कार बम धमाका [फ़ाइल फ़ोटो]
AFP
बग़दाद में कार बम धमाका [फ़ाइल फ़ोटो]

इराक़ में अधिकारियों का कहना है कि देश की राजधानी बग़दाद में एक आत्मघाती ट्रक हमले में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है.

बताया जा रहा है कि हमले में लगभग 45 लोग ज़ख्मी हुए हैं, जिनमें कई पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं.

घटना उस समय हुई जब एक गाड़ी को पुलिस नाके के पास उड़ा दिया गया था.

फिलहाल किसी भी समूह से हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है. लेकिन इराक़ में कई जगहों पर कथित चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों ने इस तरह के हमलों को अंजाम दिया है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+